खैरागढ़ । स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कुल 332 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 22 अलग-अलग कैडरों के रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आर.ओ.पी. 2025-26 में स्वीकृत पदों के आधार पर की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार केवल निर्धारित वेबसाइट https://govthealth.cg.gov.in/RecRajnandgaonCont2026 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा जारी विज्ञप्ति में अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें.
Loading...

