खैरागढ़। यूजीसी बिल के समर्थन में एस.सी., एस.टी. एवं ओबीसी समाज के सामूहिक नेतृत्व द्वारा रैली एवं धरना-प्रदर्शन को लेकर आवश्यक रणनीति एवं कार्ययोजना तय करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे यादव भवन, नया टिकरापारा, खैरागढ़ में आयोजित की जाएगी।आयोजक एस.सी., एस.टी. एवं ओबीसी समाज का सामूहिक नेतृत्व ने समाज के सभी वर्गों से बैठक में शामिल होकर समाजहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार बैठक में रैली-धरना की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण एवं आगे की कार्यवाही पर चर्चा की जाएगी।
Loading...

