Latest News

CHHUIKHADAN
IBC24 मीडिया प्लेक्स का भव्य शुभारंभ : खबरों के नए युग की शुरुआत


GANGARAM PATEL
03-06-2025 08:00 AM
रायपुर। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद न्यूज चैनल IBC24 अब नए अवतार में दर्शकों के सामने है। राजधानी रायपुर में IBC24 मीडिया प्लेक्स का भव्य शुभारंभ केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस गरिमामयी अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए और IBC24 को इसकी नई उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मंत्री राम विचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कई दिग्गज नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
IBC24 मीडिया प्लेक्स का अत्याधुनिक स्टूडियो, वर्ल्ड क्लास तकनीक पर आधारित ट्रांसमिशन सेटअप और भव्य न्यूज़रूम देखकर जनप्रतिनिधि से लेकर आमंत्रित अतिथि तक सभी ने तारीफों के पुल बांध दिए। इसे देश के अग्रणी मीडिया स्टूडियो के समकक्ष बताया गया।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि खबरों में सटीकता पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया को जनता की आवाज बनकर शासन-प्रशासन से सवाल पूछने चाहिए ताकि सरकार को जनभावनाओं का सही अंदाज़ मिल सके।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि IBC24 ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने भरोसा जताया कि IBC24 का यह नया सफर इसे राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि IBC24 का नया सेटअप किसी राष्ट्रीय चैनल से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में IBC24 सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अब IBC24 महज एक चैनल नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में समाचार का पर्याय बन चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों की जुबान पर अब "न्यूज़ लगाओ" नहीं बल्कि "IBC24 लगाओ" सुनाई देता है। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे बदलाव की ताकत रखने वाला चैनल बताया।
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने IBC24 की सकारात्मक पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि यह चैनल विकास का सहभागी बनकर सामने आया है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में IBC24 के चेयरमैन सुरेश गोयल ने स्वागत भाषण दिया और चैनल की जनसरोकारों से जुड़ी यात्रा की झलक प्रस्तुत की। एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने IBC24 मीडिया प्लेक्स के तकनीकी पक्ष और डिजिटल विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि IBC24 जहां सरकार के अच्छे कार्यों को उजागर करेगा, वहीं आवश्यक होने पर सवाल पूछने में भी पीछे नहीं हटेगा।
IBC24 के इस नए मीडिया प्लेक्स के शुभारंभ के साथ ही खबरों के नए युग की शुरुआत हो चुकी है — सटीकता, सरोकार और तकनीक के समागम के साथ।
Comments (0)
Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

Khairagarh
सड़क पर बिखर गई खुशियाँ, छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, हादसे में 4 गंभीर, 15 घायल
BY Nilesh Yadav • 05-06-2025

Khairagarh
शिक्षकों की अनदेखी, शिक्षा का अपमान – मंडावी ने कहा, सरकार बंद कर रही स्कूल, खोल रही शराब दुकानें
BY Nilesh Yadav • 06-06-2025

Khairagarh
14 वर्षों की सेवा... फिर भी नहीं मिली स्थायी पहचान! अंशकालीन सफाईकर्मियों की पुकार – सरकार अपना वादा निभाए
BY Nilesh Yadav • 06-06-2025
