Latest News

Khairagarh
शराबखोरी पर खैरागढ़ पुलिस: 22 से 30 मई के बीच 22 प्रकरणों में कार्रवाई, अवैध कारोबारियों पर कसा शिकंजा


Nilesh Yadav
31-05-2025 04:32 PM
खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खैरागढ़ पुलिस पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरी है। 22 मई से 30 मई 2025 तक एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 22 मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर पुलिस ने न केवल शराब पिलाने के साधन उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ 17 मामलों में कार्रवाई की, बल्कि आमजनों को परेशान कर रहे दो शराबियो को भी हिरासत में लिया। इसके अतिरिक्त, अवैध शराब बिक्री से जुड़े तीन मामलों में भी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है।
प्रमुख सफलता - ग्राम बाजार अतरिया रेड
अभियान के दौरान ग्राम बाजार अतरिया में की गई एक सटीक कार्रवाई में पुलिस ने लोकेश पाल उर्फ लक्की (पिता राकेश पाल) एवं राकेश पाल (पिता बंशी पाल, उम्र 45 वर्ष) को अवैध शराब बिक्री के आरोप में हिरासत में लिया। दोनों के पास से 40 पौवा देशी शराब (कुल मात्रा 7.200 लीटर) और ₹550 की नकद बिक्री रकम बरामद की गई। बाजार मूल्य लगभग ₹3,120 आँका गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद इनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 173, 174/2025, धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जनता में बढ़ा विश्वास, असामाजिक तत्वों में दहशत
पुलिस की इस तत्पर और योजनाबद्ध कार्रवाई से आम जनजीवन में सुरक्षा की भावना प्रबल हुई है। जनता ने पुलिस की सजगता की सराहना की है, वहीं अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है।
Comments (0)
CHHUIKHADAN
छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल
BY GANGARAM PATEL • 30-05-2025

Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

Khairagarh
जनहित योजनाओं में ढिलाई पर कलेक्टर सख्त, रैंकिंग गिरावट और विकास कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी
BY Nilesh Yadav • 04-06-2025

Khairagarh
जन्म जयंती पर अंधेरे में रहे राजा—नगर पालिका की नाकामी पर फूटी नाराजगी
BY Nilesh Yadav • 03-06-2025
