Latest News

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें


GANGARAM PATEL
01-06-2025 08:39 AM
खैरागढ़ : खैरागढ़-कवर्धा मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सुरही नदी के रपटे के पास एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में मौके पर ही एक पुरुष और एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार यह परिवार सुबह अपने किसी कार्य से निकला था तभी एक अज्ञात वाहन उन्हें तेज़ रफ्तार में कुचलते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बच्चे और पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसे तत्काल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई लाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
इस दर्दनाक हादसे ने लोगों की आंखें नम कर दी हैं। हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि एक ही झटके में हसता खेलता परिवार उजड़ गया।
Comments (1)
Ganpat Verma
गनपत वर्मा
1 days ago
CHHUIKHADAN
छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल
BY GANGARAM PATEL • 30-05-2025

Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

Khairagarh
मुर्दों को भी नहीं बख्शा…! पोस्टमार्टम के बदले वसूली, भड़के भूपेश बघेल, शिविल हॉस्पिटल प्रशासन व सरकार पर साधा निशाना
BY Nilesh Yadav • 04-06-2025

CHHUIKHADAN
नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती प्रक्रिया तेज, पात्र-अपात्रों की अनंतिम सूची जारी, 13 जून तक दावा-आपत्ति का अवसर
BY GANGARAM PATEL • 04-06-2025
