Latest News

Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर


Nilesh Yadav
31-05-2025 10:25 PM
खैरागढ़ : खैरागढ़ में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। दाऊचौरा के देवांगन पारा में शनिवार की रात दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे मोहल्ले में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विष्णु देवांगन (55) और कन्हैया देवांगन (46) पर मोहल्ले के ही एक नशेड़ी युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।
विष्णु के सिर और कान के पास तीन गंभीर घाव आए हैं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर, कन्हैया देवांगन को पेट और कान के पास चोटें आई हैं। परिजनों ने घायलों को स्वयं के वाहन से खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुँचाया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन अस्पताल पहुँचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यजनक बताया और पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। नशे में डूबे हमलावर – मोहल्ले में दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के पीछे गांजा सेवन रही। मोहल्ले के पांच युवक घर के बाहर एकत्र थे, तभी अचानक एक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। बाकी युवक सहयोगी भूमिका में नजर आए।
कन्हैया देवांगन ने बताया कि हमलावर गांजा पीने के आदी हैं और नशे में ही इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन मोहल्ले में अब भी खौफ और गुस्से का माहौल है। प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है।
Comments (0)
CHHUIKHADAN
छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल
BY GANGARAM PATEL • 30-05-2025

Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

Khairagarh
जन्म जयंती पर अंधेरे में रहे राजा—नगर पालिका की नाकामी पर फूटी नाराजगी
BY Nilesh Yadav • 03-06-2025

Khairagarh
अर्चेडबरी में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, 30 लीटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद
BY Nilesh Yadav • 03-06-2025
