Latest News

Khairagarh
डॉ. परिहार का तबादला, कवर्धा में होगी नई पदस्थापना


Nilesh Yadav
01-07-2025 01:20 PM
खैरागढ़। क्षेत्र के हज़ारों लोगों को दो दशकों से भी अधिक समय तक अपनी निःस्वार्थ सेवाओं से स्वास्थ्य का संबल देने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रवीण सिंह परिहार का तबादला शासन ने कवर्धा कर दिया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 30 जून 2025 को जारी प्रदेशव्यापी स्थानांतरण सूची में डॉ. परिहार का नाम भी शामिल है जिसके तहत उन्हें कवर्धा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जाता है कि डॉ. परिहार ने पूर्व विधायक व सांसद स्वर्गीय देवव्रत सिंह के साथ इंदौर में शिक्षा ग्रहण की थी। देवव्रत सिंह के विधायक बनने के बाद ही उन्होंने डॉ. परिहार को खैरागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रांसफर कराया था ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। डॉ. परिहार ने न सिर्फ वर्षों तक बीएमओ के रूप में जिम्मेदारी निभाई बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में उन्नत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Comments (0)
Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना
BY Nilesh Yadav • 26-06-2025

Khairagarh
डेंजर जोन में बदलती सड़कें, नशे का कहर — कब थमेगा यह सिलसिला?
BY Nilesh Yadav • 29-06-2025

Khairagarh
खैरागढ़ कनेक्शन! 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश, चोरी का माल जमीन में गाड़कर छुपाया
BY Nilesh Yadav • 29-06-2025

Khairagarh
यातायात पुलिस की कार्यशैली से नाराज, भाजपा जिला मंत्री बैठे सडक़ पर
BY Nilesh Yadav • 01-07-2025

dongargarh
शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार, शादी डॉट कॉम से हुई थी पहचान
BY Son kumar sinha • 01-07-2025
