Latest News

Khairagarh
खैरागढ़ नल-जल योजना की खुली पोल : कीड़े-कंकड़ वाला पानी पीने को मजबूर नागरिक, प्रशासन गहरी नींद में


Nilesh Yadav
31-05-2025 10:22 AM
खैरागढ़। नगरपालिका क्षेत्र में संचालित नल-जल योजना की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जमातपारा, अमलीपारा, गंजीपारा, बरेठपारा सहित कई वार्डों में सप्लाई हो रहा पानी अब बीमारियों की जड़ बनता जा रहा है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि नल से निकलने वाले पानी में कंकड़, कीड़े और गंदगी साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से उन्हें गंदा और बदबूदार पानी मिल रहा है। इस पानी को पीना तो दूर, उपयोग करना भी खतरे से खाली नहीं है। एक ओर भीषण गर्मी का प्रकोप है, दूसरी ओर साफ पानी के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है।
बीमारियों का खतरा मंडरा रहा, प्रशासन बेखबर
गंदा पानी पीने से बच्चों और बुजुर्गों में पेट संबंधी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। जमातपारा निवासी बताते हैं कि शिकायतें करने के बाद भी जिम्मेदार अफसरों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। स्वास्थ्य संकट के इस हालात में भी प्रशासन का गैरजिम्मेदार रवैया लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर रहा है।
'पीने का पानी नहीं, जहर सप्लाई हो रहा है' - नागरिकों का आक्रोश
गंजीपारा निवासियों का कहना है नल से साफ पानी की उम्मीद थी लेकिन अब तो यह जानलेवा बन गया है। नल खोलते ही कीड़े और कंकड़ निकलते हैं। ये तो जहर पिला रहे हैं हमें। अमलीपारा की महिलाओं ने बताया कि उन्हें घर के कामों के लिए भी अब टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
कौन है जिम्मेदार?
नल-जल योजना की निगरानी की जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की है, लेकिन फील्ड निरीक्षण हो या पानी की गुणवत्ता की जांच – किसी भी स्तर पर गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है। वार्ड पार्षदों ने भी इस पर चुप्पी साध रखी है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ता जा रहा है।
खैरागढ़ में नल-जल योजना का उद्देश्य नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन आज यह योजना खुद एक बड़ी समस्या बन गई है।
Comments (0)
CHHUIKHADAN
छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल
BY GANGARAM PATEL • 30-05-2025

Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

Khairagarh
बाढ़ ने छीना घर-द्वार, अब मुआवज़े की आस में भटक रहे 13 परिवार — जनदर्शन में कलेक्टर के सामने बयां किया दर्द
BY Nilesh Yadav • 03-06-2025

Top News
Crime News : दहशत की दोपहर: दिनदहाड़े अधेड़ की हत्या, गांव में पसरा मातम, 2 दिन के अंदर दूसरा मर्डर केस
BY Nilesh Yadav • 03-06-2025
