Latest News

Khairagarh
खेलो इंडिया साइकिल रैली का आयोजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया हिस्सा


Nilesh Yadav
01-06-2025 11:56 AM
संगीत नगरी में रविवार को फिटनेस का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली
खैरागढ़। विश्व साइकिल दिवस से पूर्व रविवार को खैरागढ़ में ‘खेलो इंडिया’ साइकिल रैली का आयोजन किया गया। संगीत नगरी की सड़कों पर निकली इस जागरूकता रैली में जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। रैली का उद्देश्य आमजन को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना और फिटनेस के प्रति जागरूक करना था।
रैली की अगुवाई करते हुए सांसद प्रतिनिधि भगवत शरण सिंह ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी नागरिकों को नियमित साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जब भी अवसर मिले, हर व्यक्ति को साइकिल जरूर चलानी चाहिए।
इस अवसर पर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी साइकिल पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि साइकिल चलाने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। व्यक्ति जब फिट होता है, तो वह अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि जीवन में साइकिल चलाना बेहद जरूरी है क्योंकि यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को सशक्त करता है।
Comments (0)
CHHUIKHADAN
छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल
BY GANGARAM PATEL • 30-05-2025

Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

Khairagarh
मुर्दों को भी नहीं बख्शा…! पोस्टमार्टम के बदले वसूली, भड़के भूपेश बघेल, शिविल हॉस्पिटल प्रशासन व सरकार पर साधा निशाना
BY Nilesh Yadav • 04-06-2025

CHHUIKHADAN
नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती प्रक्रिया तेज, पात्र-अपात्रों की अनंतिम सूची जारी, 13 जून तक दावा-आपत्ति का अवसर
BY GANGARAM PATEL • 04-06-2025
