खैरागढ़ । जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ केसीजी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गंडई पुलिस ने सट्टा खिलाते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ₹3,000 नकद, 2 सट्टा पट्टियां और एक डॉट पेन जब्त किया गया है. पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लिमों के ढाबा रोड स्थित अपने घर के सामने एक व्यक्ति हार-जीत पर रुपये का दांव लगवाकर अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सलमान अहमद (30 वर्ष), पिता समीम अहमद, निवासी ग्राम लिमों, थाना गंडई को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ₹3,000 नकद, 2 सट्टा पट्टियां और एक नीला डॉट पेन बरामद हुआ जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया. इस मामले में थाना गंडई में अपराध क्रमांक 240/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Loading...

