सिंगारपुर मे दबी जमीन को तालाब बताने से उपजा विवाद, जमीन मालिक ने रखा पक्ष

शहीदों को नमन, तिरंगे को वंदन — खैरागढ़ में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब - पहलगाम के वीर नागरिकों को श्रद्धांजलि

बुद्ध पूर्णिमा पर खैरागढ़ में बौद्ध अनुयायियों का भव्य आयोजन- सुबह से शाम तक चला आयोजन, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे उपासक-उपासिकाएं

Khairagarh

शहीदों को नमन, तिरंगे को वंदन — खैरागढ़ में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब - पहलगाम के वीर नागरिकों को श्रद्धांजलि

Nilesh Yadav

17-05-2025 07:49 PM

खैरागढ़ में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, 'तिरंगा सेल्फी' और 'सिग्नेचर अभियान' ने जोड़ा जन-जन को

खैरागढ़ : ऑपरेशन सिंदूर" के अंतर्गत आज खैरागढ़ शहर और आस-पास के ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रप्रेम की अद्भुत तस्वीरें देखने को मिलीं। कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम में आतंकवादी हमले में शहीद हुए नागरिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा से हुई। दो मिनट का मौन रखकर वीरगति को प्राप्त नागरिकों को नमन किया गया और उनकी आत्मा की शांति हेतु सामूहिक प्रार्थना की गई।

इसके पश्चात खैरागढ़ सहित पूरे जिले में तिरंगा यात्राओं की गूंज सुनाई दी। ग्राम पंचायतों से लेकर नगर पालिकाओं तक, हर गली, हर सड़क पर देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ी। हाथों में लहराते तिरंगे और मुखों पर 'भारत माता की जय' के नारों ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

खैरागढ़ नगर की मुख्य तिरंगा यात्रा राजा फतेह सिंह खेल मैदान से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक, सिविल अस्पताल मार्ग होते हुए पुनः खेल मैदान पर संपन्न हुई। यात्रा में नगर की चेतना जैसे सड़कों पर उतर आई थी। जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक, स्कूली बच्चों से लेकर स्काउट गाइड तक, स्वच्छता दीदियों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक – हर वर्ग ने इस यात्रा में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

यात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित थे – पूर्व विधायक कोमल जघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री दिनेश वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक।

जन समूह में बच्चों के देशभक्ति गीत, महिलाओं के पारंपरिक परिधान में तिरंगा लेकर चलना और युवाओं का जोश देखने लायक था। 'जय हिंद', 'वंदे मातरम्', 'शहीद अमर रहें' जैसे गगनभेदी नारों ने समूचे वातावरण को ऊर्जा और गौरव से भर दिया।

इस अवसर पर 'तिरंगा सिग्नेचर' अभियान भी चलाया गया, जिसमें नागरिकों ने बड़े-बड़े बैनर्स पर अपने हस्ताक्षर कर राष्ट्रध्वज के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान को प्रकट किया। वहीं 'तिरंगा सेल्फी' अभियान में लोगों ने अपने परिवारजनों, मित्रों और सहकर्मियों के साथ तिरंगे के साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर देशभक्ति की डिजिटल लहर दौड़ाई।



Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

सगे देवर ने उजाड़ा भाभी की मांग का सिंदूर- भाई ने छीनी ज़िंदगी

BY Nilesh Yadav17-05-2025
साल्हेभर्री में संदिग्ध हालातों में युवक की फांसी से मौत: छिंदवाड़ा की टिकट और बैग मिले, आत्महत्या या साजिश?

Khairagarh

साल्हेभर्री में संदिग्ध हालातों में युवक की फांसी से मौत: छिंदवाड़ा की टिकट और बैग मिले, आत्महत्या या साजिश?

BY Nilesh Yadav14-05-2025
खेत जा रहे युवक को रौंदी तेज रफ्तार बस, मौके पर मौत—सड़क पर फिर बिखर गई लापरवाह व्यवस्था की तस्वीर

CHHUIKHADAN

खेत जा रहे युवक को रौंदी तेज रफ्तार बस, मौके पर मौत—सड़क पर फिर बिखर गई लापरवाह व्यवस्था की तस्वीर

BY GANGARAM PATEL 13-05-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE