Latest News

Khairagarh
मुढ़ीपार के संतोष सिंह और पद्मा साहू को मिली नई रोशनी, श्रम कार्ड बनते ही खिले चेहरे


Nilesh Yadav
09-05-2025 10:47 AM
खैरागढ़। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित प्रशासनिक शिविर आमजनों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आया। इसी कड़ी में ग्राम के निवासी श्री संतोष सिंह और श्रीमती पद्मा साहू को शिविर के दौरान ही श्रम कार्ड मिल गया। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन और अधिकारियों की तत्परता से मौके पर ही दोनों का श्रम कार्ड जारी किया गया।
श्रम कार्ड मिलने के बाद संतोष सिंह और पद्मा साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड के अभाव में उन्हें मजदूरी के उचित पारिश्रमिक से वंचित रहना पड़ता था। अब कार्ड मिलने के बाद वे श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनके जीवन में आर्थिक सुधार आएगा।
प्रशासन की यह पहल शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याण की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। शिविर में अन्य ग्रामीणों ने भी विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया और व्यवस्था की सराहना की।
Comments (0)
Top News
13 साल के छात्र से संबंध बनाकर प्रेग्नेंट हुई 23 वर्षीय शिक्षिका, गुरु-शिष्य रिश्ते को किया शर्मसार, पुलिस ने POSCO एक्ट में दर्ज किया केस
BY Nilesh Yadav • 04-05-2025

dongargarh
डोंगरगढ़ में फिर खून की होली! शराब के नशे ने ली एक और जान, कंडरापारा में युवक की हत्या
BY Son kumar sinha • 05-05-2025

Khairagarh
पारिवारिक कार्य से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
BY Nilesh Yadav • 06-05-2025

Khairagarh
ट्रक की लापरवाही बनी चौथीया की खुशी में मातम: खुर्सीपार चौक पर भीषण सड़क हादसा, 17 चौथीया जा रहे गंभीर घायल
BY Nilesh Yadav • 09-05-2025

Khairagarh
नेशनल लोक अदालत के साथ होगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन न्याय और स्वास्थ्य—एक साथ
BY GANGARAM PATEL • 09-05-2025
