Latest News

Khairagarh
पारिवारिक कार्य से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत


Nilesh Yadav
06-05-2025 10:20 AM
खैरागढ़। सरस्वती नगर, दुर्ग निवासी जगन्नाथ देवांगन (उम्र लगभग 50 वर्ष) की सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे किसी पारिवारिक कार्य से खैरागढ़ से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे रिपा के पास जालबांधा से पहले उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा उन्हें खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Comments (0)
Trending News
Top News
13 साल के छात्र से संबंध बनाकर प्रेग्नेंट हुई 23 वर्षीय शिक्षिका, गुरु-शिष्य रिश्ते को किया शर्मसार, पुलिस ने POSCO एक्ट में दर्ज किया केस
BY Nilesh Yadav • 04-05-2025

dongargarh
डोंगरगढ़ में फिर खून की होली! शराब के नशे ने ली एक और जान, कंडरापारा में युवक की हत्या
BY Son kumar sinha • 05-05-2025

Khairagarh
पारिवारिक कार्य से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
BY Nilesh Yadav • 06-05-2025
Latest News

Khairagarh
नेशनल लोक अदालत के साथ होगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन न्याय और स्वास्थ्य—एक साथ
BY GANGARAM PATEL • 09-05-2025

CHHUIKHADAN
सुशासन तिहार: बकरकट्टा क्लस्टर में 6435 आवेदनो का किया गया है निराकरण, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया लाभान्वित
BY Kailash chaturvedi • 09-05-2025
