Latest News

Khairagarh
मिलनसार व्यक्तित्व के धनी किशन राज छाजेड़ नहीं रहे, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार


Nilesh Yadav
02-05-2025 06:45 PM
खैरागढ़। नगर के वरिष्ठ नागरिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे किशन राज छाजेड़ का गुरुवार शाम करीब 6 बजे निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। दुर्ग में इलाज के दौरान उनकी हालत में उतार-चढ़ाव बना रहा लेकिन गुरुवार को वे अचानक अपने निवास गोलबाजार स्थित आवास पर अंतिम सांस ले गए।
स्वभाव से अत्यंत मिलनसार, सरल और सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले किशन राज छाजेड़ नगर में एक सम्मानित नाम रहे। वे नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी महावीर जैन और पारस जैन के पिता थे। उनके निधन से नगर में शोक की लहर है।
उनका अंतिम संस्कार 3 मई, शनिवार को दोपहर 10 बजे जैन मुक्ति धाम में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास गोलबाजार से निकलेगी।
Comments (0)
Trending News
CHHUIKHADAN
सरपंच की गुंडागर्दी, बांस की लाठी से किसान परिवार पर जानलेवा हमला – FIR दर्ज
BY GANGARAM PATEL • 30-04-2025

Khairagarh
खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता
BY Nilesh Yadav • 28-04-2025

Khairagarh
₹1.19 लाख की अवैध शराब जब्त: खैरागढ़ में तीन गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद
BY Nilesh Yadav • 29-04-2025
Latest News

dongargarh
डोंगरगढ़ में 'फुले' फिल्म का अदृश्य प्रदर्शन: न पोस्टर, न बैनर... फिर भी थिएटर हाउसफुल!
BY Nilesh Yadav • 03-05-2025

Khairagarh
भूपेश बघेल का भव्य स्वागत : बोरे-बासी तिहार और विकास कार्यों से जुड़ी यात्रा
BY Nilesh Yadav • 03-05-2025
