Latest News

Khairagarh
भूपेश बघेल का भव्य स्वागत : बोरे-बासी तिहार और विकास कार्यों से जुड़ी यात्रा


Nilesh Yadav
03-05-2025 07:52 AM
खैरागढ़ : मजदूर दिवस के पावन अवसर पर खैरागढ़ में बोरे-बासी तिहार का उल्लासपूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर किसान-मजदूर हितैषी एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जिले में आत्मीय स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर यह स्वागत कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में संपन्न किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम अवेली में आयोजित बोरे-बासी महोत्सव में भाग लेने के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन हेतु खैरागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ पारंपरिक बोरे-बासी का स्वाद चखा और श्रमिकों के साथ एकात्मता प्रकट की। श्री बघेल ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, मेहनतकशों के योगदान और लोक परंपराओं को सहेजने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर जालबंधा में विधायक प्रतिनिधि रिंकू गुप्ता के निवास पर भूपेश बघेल का आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, पूर्व जिला अध्यक्ष पदम कोठारी, विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी, चंदन वर्मा, खुमान वर्मा, शुभम वर्मा, धनंजय वर्मा, महेश साहू, नरसिंह वर्मा, नरेश वर्मा, कमलेश साहू, संतु वर्मा, राजकुमार, लोकेश वर्मा, तेजराम वर्मा, महेंद्र साहू, मुकेश बंजारे, राजेंद्र नेताम, मोहन बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।
Comments (0)
CHHUIKHADAN
सरपंच की गुंडागर्दी, बांस की लाठी से किसान परिवार पर जानलेवा हमला – FIR दर्ज
BY GANGARAM PATEL • 30-04-2025

Khairagarh
खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता
BY Nilesh Yadav • 28-04-2025

Khairagarh
₹1.19 लाख की अवैध शराब जब्त: खैरागढ़ में तीन गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद
BY Nilesh Yadav • 29-04-2025

rajnandgaon
सुशासन तिहार से जिले में मिले 1 लाख 27 हजार से ज्यादा आवेदन...84 हजार से अधिक मामलों का हुआ निराकरण
BY Son kumar sinha • 03-05-2025

dongargarh
डोंगरगढ़ को पर्यटन हब बनाने अध्यक्ष रमन डोंगरे ने कलेक्टर से मांगी 1.20 करोड़ की विकास निधि
BY Son kumar sinha • 03-05-2025
