खैरागढ़। महिलाओं को अश्लील टेक्स्ट मैसेज भेजकर परेशान करने वाले एक युवक को केसीजी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना गातापार क्षेत्र का हैजहां एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई. पुलिस के मुताबिक महिला के मोबाइल पर लगातार अज्ञात नंबर से अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और साइबर सेल से जानकारी जुटाई. जांच में नंबर ग्राम डुमरडीह निवासी कौशल कुमार पटेल 28 वर्ष पिता शिव कुमार पटेल के नाम पर होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी को तलब कर पूछताछ की जिसमें उसने महिला को अश्लील मैसेज भेजने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद थाना गातापार में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 13/2026 के तहत धारा 75(2), 75(3), 238 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई. पुलिस ने आरोपी को 27 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
Loading...

