Latest News

Khairagarh
भाजपा नेत्री नीलम राजपूत का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं


Nilesh Yadav
20-06-2025 10:42 AM
खैरागढ़ : भाजपा की कर्मठ सक्रिय और लोकप्रिय नेत्री श्रीमती नीलम राजपूत का जन्मदिवस भाजपा कार्यालय खैरागढ़ में पारिवारिक स्नेह और संगठनात्मक सौहार्द्र के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही जिन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर नेत्री को शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती ज्योति जंघेल, वंदना टांडेकर, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उमा चौबे समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और श्रीफल अर्पण से हुई। कार्यकर्ताओं ने राजपूत के संगठनात्मक समर्पण, महिला सशक्तिकरण हेतु उनके प्रयासों तथा जनसरोकारों से जुड़े कार्यों को याद किया। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि नीलम राजपूत जैसी जमीनी कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं जो हर परिस्थिति में पार्टी की विचारधारा और जनसेवा को प्राथमिकता देती हैं। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने केक काटकर जन्मदिवस की खुशियाँ साझा कीं साथ ही आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा भी की गई।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ने किया और आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा ने व्यक्त किया। भाजपा परिवार की यह आत्मीय भेंट, संगठनात्मक शक्ति और सामूहिक भाव का परिचायक बनी।
Comments (0)
Khairagarh
संडी मोड़ की डबरी में डूबी जिंदगी… पुलिस की जांबाजी भी न बचा सकी ललित को,थाना स्टाफ ने निभाई इंसानियत की जिम्मेदारी
BY Nilesh Yadav • 19-06-2025

CHHUIKHADAN
फ्रिज फटा, परिवार बिखर गया, एक घरेलू सुविधा ने छीन ली पूरे परिवार की मुस्कान
BY GANGARAM PATEL • 17-06-2025

Khairagarh
प्रेम की पीड़ा में टूटा एक जीवन…पत्नि के लगातार बार बार भागने से परेशान युवक ने लगाई फांसी. प्रेम विवाह का दुखद अंत
BY Nilesh Yadav • 19-06-2025

Khairagarh
छह दिन की तलाश के बाद मिला नवविवाहित जोड़ा, डोंगरगढ़ में छिपे थे पति-पत्नी – पुलिस ने सकुशल सौंपा परिजनों को, जानिए क्यों छोड़ा था घर
BY Nilesh Yadav • 20-06-2025

Khairagarh
बिजली की ड्यूटी... और ठेकेदार का करंट!साल्हेवारा में विभागीय कर्मचारी पर हमला, FIR दर्ज — कर्मवीर सिंह की दबंगई के खिलाफ फूटा आक्रोश
BY Nilesh Yadav • 20-06-2025
