Latest News

CHHUIKHADAN
फ्रिज फटा, परिवार बिखर गया, एक घरेलू सुविधा ने छीन ली पूरे परिवार की मुस्कान


GANGARAM PATEL
17-06-2025 04:39 PM
छुईखदान : गांव भोरमपुर में मंगलवार की सुबह एक ऐसी हृदय विदारक घटना घटी जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। खेतों में पसीना बहाने वाला एक सीधा-सादा किसान अपने घर के भीतर एक मामूली-सी जरूरत पूरी करने खड़ा हुआ और उसी पल काल उसे अपने साथ ले गया।
सुबह करीब साढ़े सात बजे की बात है। 52 वर्षीय किसान श्रीराम वर्मा रोज की तरह दिन की शुरुआत कर चुके थे। वे अपने घर में रखे फ्रिज से कुछ सामान निकालने जैसे ही उसका दरवाज़ा खोले, तभी एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना भीषण था कि श्रीराम वर्मा के दोनों पैर मौके पर ही लगभग अलग हो गए और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आईं। घर के आंगन में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग और पड़ोसी बदहवास हालत में घायल श्रीराम को उठाकर छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था — रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। श्रीराम वर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी मौत पीछे एक गहरी टीस छोड़ गई है। एक मेहनतकश पिता, जिसने पूरी जिंदगी अपने बच्चों के लिए खून-पसीना बहाया अब नहीं रहा। अपने पीछे वे एक बेटा और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। बच्चों की आंखों में अब सिर्फ आंसू हैं और दिल में वह सवाल आखिर एक घर की सुविधा देने वाला फ्रिज जानलेवा कैसे बन गया? गांव में शोक की लहर है। लोग स्तब्ध हैं कि आखिर एक सामान्य-सी वस्तु कैसे जानलेवा हादसे में बदल सकती है। यह हादसा न केवल एक परिवार की खुशियों को निगल गया बल्कि तकनीकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी छोड़ गया है।
Comments (0)
rajnandgaon
जिसने ली जान 9 साल पहले, उसे भी मौत ने आ दबोचा, भतीजे की हत्या का बदला, शराब, सुपारी और लोहे की राड़ से दो कत्ल
BY Son kumar sinha • 12-06-2025

CHHUIKHADAN
फ्रिज फटा, परिवार बिखर गया, एक घरेलू सुविधा ने छीन ली पूरे परिवार की मुस्कान
BY GANGARAM PATEL • 17-06-2025

Khairagarh
बेटी बनी बेटा: पांच बेटियों ने निभाया अंतिम फर्ज, अर्थी को दिया कंधा, मुखाग्नि देकर पिता को दी विदाई
BY Nilesh Yadav • 12-06-2025

Khairagarh
शर्मनाक आदेश! स्वास्थ्य व्यवस्था उजागर हुई तो सरकार ने लगाया मीडिया पर प्रतिबंध
BY Nilesh Yadav • 18-06-2025

Khairagarh
फ़िल्मी अंदाज में भागने की तैयारी में थे प्रेमी जोड़े इसके पहले परिवार ने पकड़े
BY Nilesh Yadav • 18-06-2025
