Latest News

dongargarh
जिस पर था सबसे ज़्यादा भरोसा, उसी ने छुरा घोंपा — करवारी लूटकांड में दोस्त ही निकला गुनहगार


Son kumar sinha
22-06-2025 08:47 PM
डोंगरगढ़ : बेवफाई की ये कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं। एक दोस्त ने ही दोस्त को लूटा... और वो भी जान से मारने की धमकी देकर! भरोसे का कत्ल सिर्फ चाकू से नहीं, विश्वासघात से भी हुआ है। डोंगरगढ़ के करवारी बांस डिपो मैदान में हुई इस नृशंस लूटकांड ने न केवल पुलिस महकमे को चौकन्ना कर दिया, बल्कि समाज को यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया है कि आज इंसान को सबसे ज़्यादा खतरा किससे है — बाहर से या अपनों से?
19 जून की रात जब अधिकांश लोग दिनभर की थकान के बाद चैन की नींद की तैयारी कर रहे थे, असगर खान और उसका दोस्त नकीब खान बांस डिपो मैदान की ओर बढ़ रहे थे — बीयर पीने के बहाने। मगर यह सिर्फ एक झांसा था। कुछ ही देर में मुंह में गमछा बाँधे दो नकाबपोश खंजर लेकर वहां पहुँचे और चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस को शुरू से ही कुछ गड़बड़ लग रही थी। घटनास्थल पर मौजूद नकीब की गवाही विरोधाभासी थी। जब तकनीकी सबूतों से पुष्टि मिली, तो सख्ती से पूछताछ हुई — और टूट गया झूठ का पुलिंदा।
नकीब खान, जो कि असगर के साथ दो दिन से रहकर काम कर रहा था, वही इस लूट की साजिश का मास्टरमाइंड निकला। उसने अपने नाबालिग साथी और दो शातिर अपराधियों — पिंटू उर्फ हिरेंद्र सिन्हा और भरत बंसोड़ के साथ मिलकर इस योजना को अंजाम दिया।
लूटी गई रकम और सामान सोने-चांदी की चैन, अंगूठी, कड़ा – ₹1,49,500, नकद राशि – ₹8,000, OnePlus मोबाइल – ₹30,000, फोन-पे से जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन – ₹98,000, कुल लूट – ₹2,85,500 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को भी पुलिस ने तत्परता से फ्रीज करा लिया है। तत्परता और तकनीकी विशेषज्ञता की मदद से पुलिस ने 72 घंटों के भीतर लूटकांड का भंडाफोड़ कर दिया। लूट में प्रयुक्त दो खंजर, मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी और ₹1,18,780 की संपत्ति जब्त की गई है। निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, उप निरीक्षक नरेश बंजारे, सउनि विजय साहू, आरक्षक आखिल अंबादे, वीर बहादुर, लीलाधर मण्डलोई, ऋषि मानिकपुरी, ओपी मोहरा, अविनाश झा, आदित्य सिंह, और सायबर सेल के प्रख्यात जैन – जिनकी तकनीकी मदद निर्णायक रही।
आरोपियों की पृष्ठभूमि – पहले से दागदार दामन, नकीब खान – पूर्व में दर्ज कई आपराधिक मामले, पिंटू उर्फ हिरेंद्र सिन्हा – हत्या जैसे गंभीर मामलों में आरोपी, भरत बंसोड़ – बीएनएस के तहत संगीन धाराओं में लिप्त
Comments (0)
Khairagarh
गांजा के गंध से उठा पर्दा, खैरागढ़ पुलिस ने मारा बड़ा हाथ, दो तस्कर गिरफ़्तार, 12 किलो गांजा और R-15 बाइक जब्त
BY Nilesh Yadav • 22-06-2025

Khairagarh
छह दिन की तलाश के बाद मिला नवविवाहित जोड़ा, डोंगरगढ़ में छिपे थे पति-पत्नी – पुलिस ने सकुशल सौंपा परिजनों को, जानिए क्यों छोड़ा था घर
BY Nilesh Yadav • 20-06-2025

dongargarh
जिस पर था सबसे ज़्यादा भरोसा, उसी ने छुरा घोंपा — करवारी लूटकांड में दोस्त ही निकला गुनहगार
BY Son kumar sinha • 22-06-2025

Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना
BY Nilesh Yadav • 26-06-2025

dongargarh
बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु सरकार सतर्क — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जारी हुआ 24x7 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर
BY Son kumar sinha • 26-06-2025
