सतर्कता और संवेदनशीलता की मिसाल बनी 112 टीम, सड़क हादसे में घायलों को बचाया

एक 'ना' पर खौल उठा नशे में झुलसता मन… चाकू से किया हमला, विधि से संघर्षरत बालक फिर पहुंचा गिरफ्त में!

पूर्व विधायक रंजना साहू ने ली प्रेस वार्ता, कहा – योग भारत की प्राचीन धरोहर, प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई वैश्विक पहचान

Khairagarh

पूर्व विधायक रंजना साहू ने ली प्रेस वार्ता, कहा – योग भारत की प्राचीन धरोहर, प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई वैश्विक पहचान

Nilesh Yadav

20-06-2025 06:21 PM

खैरागढ़ - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय खैरागढ़ में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को साझा करते हुए योग को भारत की प्राचीन अमूल्य धरोहर बताया और योग दिवस की थीम – Yoga for One Earth, One हेल्थ पर विस्तार से चर्चा की।

प्रेस वार्ता में भाजपा की पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिलापंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, जिला अध्यक्ष बिसेसर साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, वरिष्ठ नेता तीरथ चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, ज्योति जंघेल, वंदना टांडेकर, नीलिमा राजपूत समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

रंजना साहू ने कहा कि योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।जिन्होंने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसका प्रस्ताव रखा था। आज 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में पूरी दुनिया मना रही है, और भारत के नेतृत्व में वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को अपनाते हुए ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के संदेश को आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस वर्ष योग दिवस का राष्ट्रीय आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में होगा, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 26 किमी के योग कॉरिडोर में 3 लाख से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे।

इसी के साथ 1 लाख योग केंद्रों में योग सत्र 5 लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य 25,000 आदिवासी छात्र 108 मिनट तक सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। देशभर में 1 लाख से अधिक स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास होगा।

रंजना साहू ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और प्राकृतिक तालमेल का माध्यम है। उन्होंने बताया कि 2015 में जब पहली बार योग दिवस मनाया गया, तब 85 लाख लोगों ने भाग लिया था, और 2022 तक यह संख्या 22 करोड़ के पार जा चुकी है।

पूर्व विधायक ने कहा कि इस बार के आयोजन में युवाओं महिलाओं आदिवासी छात्रों और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी विशेष रूप से सुनिश्चित की गई है। उन्होंने मीडिया और समाज से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़ें।

योग शरीर और मन का नहीं, मानवता और प्रकृति का संवाद है। प्रधानमंत्री मोदी ने योग को जन-जन का अभियान और विश्व शांति का माध्यम बनाया है। आइए 21 जून को हम सब योग से जुड़ें और इस अभियान को एक जनआंदोलन में बदलें।



Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

संडी मोड़ की डबरी में डूबी जिंदगी… पुलिस की जांबाजी भी न बचा सकी ललित को,थाना स्टाफ ने निभाई इंसानियत की जिम्मेदारी

BY Nilesh Yadav19-06-2025
फ्रिज फटा, परिवार बिखर गया, एक घरेलू सुविधा ने छीन ली पूरे परिवार की मुस्कान

CHHUIKHADAN

फ्रिज फटा, परिवार बिखर गया, एक घरेलू सुविधा ने छीन ली पूरे परिवार की मुस्कान

BY GANGARAM PATEL 17-06-2025
प्रेम की पीड़ा में टूटा एक जीवन…पत्नि के लगातार बार बार भागने से परेशान युवक ने लगाई फांसी. प्रेम विवाह का दुखद अंत

Khairagarh

प्रेम की पीड़ा में टूटा एक जीवन…पत्नि के लगातार बार बार भागने से परेशान युवक ने लगाई फांसी. प्रेम विवाह का दुखद अंत

BY Nilesh Yadav19-06-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE