Latest News

Khairagarh
धान के खेत में झुलस गई ज़िंदगी, किसान खेमचंद की करंट से दर्दनाक मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया


Nilesh Yadav
17-06-2025 01:38 PM
खैरागढ़ : धान की फसल बोने खेत गया था पर लौट कर नहीं आया। खेत के बीचोंबीच बिछी करंट की एक अदृश्य लकीर ने किसान खेमचंद जोशी की ज़िंदगी का सफर थाम दिया। महज़ 28 वर्ष की उम्र में दो मासूम बच्चों को पीछे छोड़ एक किसान बेजुबान करंट की चपेट में आ गया।
घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। खेमचंद निवासी टेकाडीह अपने पिता के साथ खेत में काम करने गया था। खेत में पहले से बिछे झटका तार से अचानक करंट फैल गया। खेत के ऊपर से गुज़रता मेन लाइन का तार टूटकर गिरा हुआ था जो झटका तार से संपर्क में आ गया और पूरे खेत में बिजली दौड़ गई। खेमचंद का दायाँ हाथ इस तार से स्पर्श में आया और करंट ने वहीं उसकी सांसें रोक दीं।
परिवार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। खेमचंद के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। हादसे के बाद उसे तत्काल परिजनों ने निजी वाहन से खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक हादसे ने न केवल परिवार को बल्कि पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। गांव में शोक की लहर है। एक मेहनती किसान की मौत बिजली विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मेन लाइन की हालत खराब थी पहले भी तार झूलते देखे गए थे लेकिन मरम्मत नहीं की गई। अब सवाल यह है कि खेमचंद की मौत का जिम्मेदार कौन?
Comments (1)
Atul Joshi
Bhai jhatka tar me karant ko gire huve 2din hogya tha bas hame nahi pta tha ..par mistri (nandu line mistri)ko sab pta tha aj kal kar raha tha 2 bar shikayt kar chuke the par vo dhyan nahi diye😭😭jiski vajah ye sab huaa
6 hours ago
rajnandgaon
जिसने ली जान 9 साल पहले, उसे भी मौत ने आ दबोचा, भतीजे की हत्या का बदला, शराब, सुपारी और लोहे की राड़ से दो कत्ल
BY Son kumar sinha • 12-06-2025

CHHUIKHADAN
फ्रिज फटा, परिवार बिखर गया, एक घरेलू सुविधा ने छीन ली पूरे परिवार की मुस्कान
BY GANGARAM PATEL • 17-06-2025

Khairagarh
बेटी बनी बेटा: पांच बेटियों ने निभाया अंतिम फर्ज, अर्थी को दिया कंधा, मुखाग्नि देकर पिता को दी विदाई
BY Nilesh Yadav • 12-06-2025

Khairagarh
शर्मनाक आदेश! स्वास्थ्य व्यवस्था उजागर हुई तो सरकार ने लगाया मीडिया पर प्रतिबंध
BY Nilesh Yadav • 18-06-2025

Khairagarh
फ़िल्मी अंदाज में भागने की तैयारी में थे प्रेमी जोड़े इसके पहले परिवार ने पकड़े
BY Nilesh Yadav • 18-06-2025
