Latest News

CHHUIKHADAN
दुर्ग की मासूम के साथ दुराचार व हत्या के विरोध में गरजा गंडई, कांग्रेसियों ने गृह मंत्री व मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल


GANGARAM PATEL
08-04-2025 08:18 PM
गंडई गंगाराम पटेल : दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार व नृशंस हत्या की घटना ने समूचे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला कांग्रेस कमेटी ने तीव्र आक्रोश प्रकट किया है।
मंगलवार, 8 अप्रैल को शाम 4 बजे गंडई के मुख्य तिरंगा चौक पर कांग्रेसजनों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं एवं बच्चियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से न तो कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और न ही अपराधियों में कानून का भय दिखाई देता है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना को प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था का प्रतीक बताया। उन्होंने मांग की कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिले और प्रदेश के गृह मंत्री तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।
जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि जब तक राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ नहीं होती, तब तक ऐसे अमानवीय अपराधों पर रोक लगाना मुश्किल होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है।
प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में यह मांग की कि प्रदेश की जनता को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, और इसके लिए जिम्मेदारों को जवाबदेह बनाया जाए।
Comments (1)
Raj Patel
South hota to incounter kar dete
24 days ago
CHHUIKHADAN
सरपंच की गुंडागर्दी, बांस की लाठी से किसान परिवार पर जानलेवा हमला – FIR दर्ज
BY GANGARAM PATEL • 30-04-2025

Khairagarh
खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता
BY Nilesh Yadav • 28-04-2025

Khairagarh
₹1.19 लाख की अवैध शराब जब्त: खैरागढ़ में तीन गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद
BY Nilesh Yadav • 29-04-2025

Khairagarh
खम्हारडीह में बिजली तार टूटने से पैरावट में लगी आग, हुआ भारी नुकसान
BY Nilesh Yadav • 03-05-2025

dongargarh
डोंगरगढ़ में 'फुले' फिल्म का अदृश्य प्रदर्शन: न पोस्टर, न बैनर... फिर भी थिएटर हाउसफुल!
BY Nilesh Yadav • 03-05-2025
