ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

कच्ची महुआ शराब के साथ 36.5 लीटर बरामद, कायम हुआ प्रकरण, धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज

शराबखोरी पर खैरागढ़ पुलिस: 22 से 30 मई के बीच 22 प्रकरणों में कार्रवाई, अवैध कारोबारियों पर कसा शिकंजा

dongargarh

डोंगरगढ़ की अर्पिता सिंह बैस ने 12वीं में रचा कीर्तिमान – खालसा पब्लिक स्कूल का नाम किया रोशन

Son kumar sinha

13-05-2025 08:35 PM

डोंगरगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 के नतीजों में डोंगरगढ़ की होनहार छात्रा अर्पिता सिंह बैस ने गगनचुंबी सफलता हासिल कर खालसा पब्लिक स्कूल और समूचे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विज्ञान संकाय की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने कठिन विषयों में भी उल्लेखनीय अंक अर्जित कर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।

डोंगरगढ़ निवासी अर्पिता सिंह बैस, जिनके पिता चुन्नी ठाकुर और माता पूजा सिंह हैं, ने कोर अंग्रेजी में 76 अंक, गणित में 70, भौतिक विज्ञान में 50, रसायन विज्ञान में 53 तथा कंप्यूटर साइंस में शानदार 95 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, सामान्य अध्ययन तथा कार्य अनुभव जैसे सहायक विषयों में 'ए1 ग्रेड' अर्जित कर अर्पिता ने बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया है।

खालसा पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने अर्पिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को “शैक्षणिक बुलंदी की मिसाल” करार देते हुए विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अर्पिता की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने इस मुकाम को संभव बनाया है।

अर्पिता की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन और श्री खाटूश्याम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शहर की इस होनहार बेटी की आंखों में अब ऊँचे लक्ष्य हैं। अर्पिता विज्ञान के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई हेतु प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों का रुख करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि यह ‘शैक्षणिक सितारा’ आने वाले वर्षों में विज्ञान जगत में एक नई पहचान स्थापित करेगा।


Son kumar sinha

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल

BY GANGARAM PATEL 30-05-2025
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

Khairagarh

खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

BY Nilesh Yadav27-05-2025
खेत में कड़कती बिजली ने ली एक महिला की जान, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल, आसमान से टूटी आफ़त

CHHUIKHADAN

खेत में कड़कती बिजली ने ली एक महिला की जान, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल, आसमान से टूटी आफ़त

BY GANGARAM PATEL 28-05-2025
Latest News

Son kumar sinha

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE