Latest News

Khairagarh
खैरागढ़ को मिलेगा सुगम सफर: नांदगांव से खैरागढ़ तक अब 10 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी


Nilesh Yadav
11-05-2025 01:08 PM
खैरागढ़। खैरागढ़वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से प्रतीक्षित नांदगांव-खैरागढ़ सड़क के चौड़ीकरण को अब हरी झंडी मिल गई है। कुल 34.4 किलोमीटर लंबी इस सड़क को अब 5.5 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह कार्य केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत स्वीकृत हुआ है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से राज्य शासन की मंजूरी प्राप्त हुई है। इस मार्ग पर खास तौर पर खैरागढ़ से कवर्धा की ओर बढ़ते आवागमन को देखते हुए चौड़ीकरण की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
खैरागढ़ क्षेत्र में हाल के वर्षों में औद्योगिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठानों के चलते देशभर से छात्र-कलाकार यहां पहुंचते हैं, जिससे यातायात दबाव बढ़ा है। व्यापारिक गतिविधियां भी तेज हुई हैं, और संकुचित सड़क के कारण दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा देखा गया था।
स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने समय-समय पर इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की थी, जिसे इस बार के राज्य बजट में शामिल कर गंभीरता से लिया गया। डॉ. रमन सिंह ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य शासन से इसकी मंजूरी दिलवाई।
Comments (0)
dongargarh
डोंगरगढ़ में फिर खून की होली! शराब के नशे ने ली एक और जान, कंडरापारा में युवक की हत्या
BY Son kumar sinha • 05-05-2025

Khairagarh
खैरागढ़ में अलर्ट मोड: बस स्टैंड से होटल तक सुरक्षा मॉक ड्रिल, डॉग स्क्वॉड-बम स्कैनर की तैनाती
BY Nilesh Yadav • 10-05-2025

Khairagarh
पारिवारिक कार्य से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
BY Nilesh Yadav • 06-05-2025

CHHUIKHADAN
आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
BY Nilesh Yadav • 11-05-2025

dongargarh
तुमड़ीबोड़ पुलिस की सख़्ती पर उठे सवाल : किसान-मजदूरों को परेशान करने का आरोप, महेन्द्र यादव ने दी घेराव की चेतावनी
BY Son kumar sinha • 11-05-2025
