राष्ट्रीय दृष्टिहिनता टीम का हुआ भव्य सम्मान, कलेक्टर ने प्रशंसा के साथ किया सम्मानित

कृष्ण कुंज : बच्चों के सपनों की बगिया बना अय्याशी और नशे का अड्डा! कौन है जिम्मेदार? सवालों के घेरे में वन विभाग व नगर पालिका की निष्क्रियता

ग्राम दनिया में सुशासन तिहार की शिकायतें अनसुनी, अक्षम शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग तेज

Top News

CG : बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई 2 बहनों ने खाया जहर, छोटी बहन की मौत और बड़ी बहन गंभीर

Nilesh Yadav

05-09-2024 02:22 PM

रायपुर - जांजगीर-चांपा जिले में 2 बहनों ने जहर खा लिया, जिससे छोटी बहन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर पर बॉयफ्रेंड के साथ पकड़े जाने की वजह से दोनों ने जहर खाया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दोनों के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक 17 साल की छोटी बहन की मौत हुई है। वहीं 20 साल की बड़ी बहन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

प्रेमी को फोनकर घर बुलाई थी लड़कियां

दरअसल, 3 सिंतबर को दोनों बहनें घर पर थीं। माता-पिता पोल्ट्री फॉर्म में काम करने चले गए थे। इस दौरान करीब 12 बजे दोपहर में दोनों बहन अपने-अपने प्रेमी को फोनकर घर बुलाई। दिनभर चारों लोग बंद कमरे में रहे। इसी बीच पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने लड़कियों के पिता को फोनकर सारी बातें बताई।

पड़ोसियों ने जमकर हंगामा किया

मामले की जानकारी मिलते ही पिता घर पहुंचे। इस वक्त शाम के 5-6 बज रहे होंगे। जब पिता पहुंचे तो लोगों की भीड़ थी। सभी लोग घर को घेर लिए थे। पड़ोसियों ने जमकर हंगामा किया। पड़ोसियों ने कहा कि तुम लोग सूने घर में क्यों आते हो। जब इनके मां-बाप रहते हैं तो क्यों नहीं आते।

इसी को लेकर दोनों लड़कों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस के आने पर दोनों को पुलिस के हवाले भी कर दिया।

डर और लोक लाज की वजह से खा लिए जहर

पिता ने बताया कि ये दोनों लड़के रात-रातभर बेटियों से बात करते हैं। मोहल्ले वाले कई बार इनको सूने घर में आते देखे हैं। लड़कों को मोहल्ले वाले डांट-फटकार लगा रहे थे। इसी बीच डर की वजह से दोनों बेटियों ने घर पर रखे फॉर्मेलिन (पोल्ट्री फार्म यूज होने वाली दवाई) पी ली।

छोटी बहन ने दम तोड़ दिया

इस दौरान इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों बहनों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान छोटी बहन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बड़ी बहन से बयान लेने के बाद दोनों बॉयफ्रेंड के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों को प्रेम संबंध के बारे में पता चलने पर आरोपियों ने दोनों युवतियों को सुसाइड कर लेने की बात कहते थे। आरोपियों के पास से मोबाइल और घटना में उपयोग बाइक बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Gandai

दर्दनाक हादसा : जोताई से लौट रहा था ट्रैक्टर, खेत की मेढ़ ने ले ली जान

BY GANGARAM PATEL 09-06-2025
जिसने ली जान 9 साल पहले, उसे भी मौत ने आ दबोचा, भतीजे की हत्या का बदला, शराब, सुपारी और लोहे की राड़ से दो कत्ल

rajnandgaon

जिसने ली जान 9 साल पहले, उसे भी मौत ने आ दबोचा, भतीजे की हत्या का बदला, शराब, सुपारी और लोहे की राड़ से दो कत्ल

BY Son kumar sinha12-06-2025
बेटी बनी बेटा: पांच बेटियों ने निभाया अंतिम फर्ज, अर्थी को दिया कंधा, मुखाग्नि देकर पिता को दी विदाई

Khairagarh

बेटी बनी बेटा: पांच बेटियों ने निभाया अंतिम फर्ज, अर्थी को दिया कंधा, मुखाग्नि देकर पिता को दी विदाई

BY Nilesh Yadav12-06-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE