Latest News

Khairagarh
वनांचल की सेहत पर खास नजर, कलेक्टर ने किया गातापार नाका व भोथली स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण


Nilesh Yadav
19-06-2025 06:06 PM
खैरागढ़ : वनांचल की जीवनरेखा बन चुके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल करने गुरुवार को खुद जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल पहुंचे। छुईखदान विकासखंड के सुदूर ग्राम गातापार नाका और भोथली में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने वे सुबह से ही निरीक्षण पर निकल पड़े। निरीक्षण में उन्होंने साफ कर दिया कि अब ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में कोई कोताही नहीं चलेगी जवाबदेही तय होगी और मातृत्व सेवाओं को हर हाल में बेहतर करना होगा।
गातापार नाका स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर ने प्रसव कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, महिला-पुरुष वार्ड से लेकर नवजात शिशु देखरेख कक्ष तक का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां पदस्थ आरएमए डॉ. आकांक्षा सिंह से उन्होंने केंद्र की ओपीडी-आईपीडी सेवाएं, आयुष्मान कार्ड निर्माण, दवा उपलब्धता और संसाधनों की स्थिति पर सीधी चर्चा की। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य अमला और मितानिनें ग्राम में हर घर का नियमित भ्रमण करें। गर्भवती महिलाओं की जल्द से जल्द पहचान कर प्रथम तिमाही में पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। आरसीएच पोर्टल पर समय पर एंट्री हो और प्रसव पूर्व जांच तय मापदंडों पर हों। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श जरूरी है और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत ऐसी महिलाओं को खास देखरेख मिले। उन्होंने ‘सुमन योजना’ की प्रभावशीलता की पड़ताल करते हुए मातृत्व देखभाल के सात चरणों को सेवा, समर्पण और संकल्प" का प्रतीक बताया और कहा कि हर महिला को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण मातृत्व सुविधा देना शासन की प्राथमिकता है। इसके पश्चात उन्होंने भोथली के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां कलेक्टर ने कर्मचारियों की उपस्थिति, समयपालन और संसाधनों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए समुदाय की भागीदारी बेहद आवश्यक है। गर्भवती महिलाओं का 100 प्रतिशत पंजीयन और युवाओं में सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग अभियान को तेजी से पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान ग्राम डूटागड़ से आई एक गर्भवती महिला से चर्चा करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों से दो टूक कहा ग्रामीण अंचल की स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, हर स्तर पर होगी जवाबदेही तय। निरीक्षण के समय जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, सीएमएचओ डॉ. आशीष शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Comments (0)
Khairagarh
संडी मोड़ की डबरी में डूबी जिंदगी… पुलिस की जांबाजी भी न बचा सकी ललित को,थाना स्टाफ ने निभाई इंसानियत की जिम्मेदारी
BY Nilesh Yadav • 19-06-2025

CHHUIKHADAN
फ्रिज फटा, परिवार बिखर गया, एक घरेलू सुविधा ने छीन ली पूरे परिवार की मुस्कान
BY GANGARAM PATEL • 17-06-2025

Khairagarh
प्रेम की पीड़ा में टूटा एक जीवन…पत्नि के लगातार बार बार भागने से परेशान युवक ने लगाई फांसी. प्रेम विवाह का दुखद अंत
BY Nilesh Yadav • 19-06-2025

Gandai
सतर्कता और संवेदनशीलता की मिसाल बनी 112 टीम, सड़क हादसे में घायलों को बचाया
BY Kailash chaturvedi • 20-06-2025

dongargarh
एक 'ना' पर खौल उठा नशे में झुलसता मन… चाकू से किया हमला, विधि से संघर्षरत बालक फिर पहुंचा गिरफ्त में!
BY Son kumar sinha • 20-06-2025
