गौ तस्करी पर कार्रवाई, 17 नग गौवंश बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी

राशन वितरण में खुला लापरवाही का खेल, आम आदमी पार्टी का सरकार पर सीधा हमला तीन महीने का चावल देने का ढिंढोरा, लेकिन व्यवस्था ढपोरशंख

डोंगरगढ़ में विकास की सौगात, 39 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

Khairagarh

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में संगीतमय भक्ति समारोह, कुलपति की विशेष पहल से दरबार हाल के शेरगेट खुले

Nilesh Yadav

27-06-2025 06:13 PM

हजारों श्रद्धालु बने कार्यक्रम के साक्षी, दिनभर दर्शन को उमड़ी भीड़

खैरागढ़ | भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा पर्व इस बार इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में एक विशेष सांगीतिक वातावरण में मनाया गया। कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा की पहल पर आयोजित इस अद्वितीय आयोजन ने कला, संस्कृति और भक्ति का संगम प्रस्तुत किया। दरबार हाल में भजन संध्या और भगवान की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दरबार हाल में वर्षों से बंद पड़े ‘शेरगेट’ को कुलपति के निर्देश पर पहली बार आम दर्शकों के लिए खोला गया। यह द्वार विश्वविद्यालय की शाही विरासत का प्रतीक माना जाता है। इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में भगवान राधा-कृष्ण मंदिर, संग्रहालय और प्राचीन बावली सहित तमाम सांस्कृतिक केंद्रों को आमजन के दर्शनार्थ पूरे दिन खुला रखा गया। दरबार हाल की दिव्य सजावट, ऐतिहासिक चित्रों और कलाकृतियों के बीच संगीतमय भजनों की गूंज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विश्वविद्यालय के ग्रंथालय से किया गया ताकि वे लोग भी कार्यक्रम से जुड़ सकें जो हॉल में नहीं पहुंच सके। रथयात्रा पर्व पर ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्वविद्यालय पहुंचे। सुबह से लेकर देर रात तक परिसर में चहल-पहल बनी रही। भजन कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ती गई। लोग संगीत की मधुर स्वर लहरियों में डूबते गए और माहौल भक्तिमय होता गया। कुलसचिव और प्राध्यापकगण भी रहे उपस्थित। इस भव्य आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी, संगीत संकाय के अधिष्ठाता प्रो. नमन दत्त सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, छात्र–छात्राएं और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल रहे। कुलपति डॉ. लवली शर्मा की इस पहल को लेकर स्थानीय जनमानस और श्रद्धालु अत्यंत उत्साहित दिखे। लोगों ने इसे खैरागढ़ की सांस्कृतिक पहचान को जनमानस से जोड़ने वाला कदम बताया और आभार प्रकट किया। रथयात्रा पर्व के साथ विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक पहचान भी हुई उजागर, यह आयोजन केवल एक धार्मिक अवसर नहीं रहा, बल्कि कला, संगीत और विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने वाला एक भव्य मंच बना। इससे विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक धरोहर और उसकी जनसंपर्क भावना को एक नई दिशा मिली है।

Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

गांजा के गंध से उठा पर्दा, खैरागढ़ पुलिस ने मारा बड़ा हाथ, दो तस्कर गिरफ़्तार, 12 किलो गांजा और R-15 बाइक जब्त

BY Nilesh Yadav22-06-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना

Khairagarh

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना

BY Nilesh Yadav26-06-2025
जिस पर था सबसे ज़्यादा भरोसा, उसी ने छुरा घोंपा — करवारी लूटकांड में दोस्त ही निकला गुनहगार

dongargarh

जिस पर था सबसे ज़्यादा भरोसा, उसी ने छुरा घोंपा — करवारी लूटकांड में दोस्त ही निकला गुनहगार

BY Son kumar sinha22-06-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE