डोंगरगढ़ – भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल डोंगरगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को ग्राम बेलगांव में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिलासपुर दौरे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण मंडल डोंगरगढ़ के प्रभारी चंद्रिका प्रसाद डडसेना उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन से जुड़े कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और आगामी संगठनात्मक संरचना पर चर्चा की। बैठक के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जनपद उपाध्यक्ष हीराराम वर्मा, महामंत्री लखनलाल जंघेल, कचरू हिरवानी, तेज लाल वर्मा और मंडल अध्यक्ष अनिल सिन्हा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं में रामकुवर कामड़े (जनपद सदस्य), प्रतिमा खरे (जनपद सदस्य), दिनेश वर्मा, अशोक साहू, जीवन वर्मा, दुर्गा नायडू, धर्मचंद मुरली गेडाम, दिनेश वैष्णव, मानिक सेन, छबील साहू, नामदेव साहू, हेम कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से जुड़ी तैयारियों को लेकर गहन मंथन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Loading...

