खैरागढ़ : 12 फरवरी दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे साल्हेवारा से मीडिया साथी ओमकेश पांडे से मिली जानकारी अनुसार बता दें कि आज बुधवार को दोपहर 1 बजे खैरागढ़ छुई खदान ग़ंडई जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साल्हेवारा का औचक निरीक्षण किया गया। डॉक्टर आशीष शर्मा ने डीलवरी रूम आईपीडी, ओपीडी रूप की जानकारी ली एवं अस्पताल में मौजूद सभी मरीजों से बातचीत की गई। वहीं नवनिर्माणधीन भवन की जानकारी लेकर ठेकेदारों को जल्द कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी गई तत्पश्चात केंद्र में उपस्थित सभी डाक्टरों एवं सहकर्मी स्टाफ की प्रशंसा की गई ।
Loading...


