Latest News

Khairagarh
नम्रता गिरिराज वैष्णव ने ली अध्यक्ष पद की शपथ, नगर पंचायत छुईखदान में नवाचार और विकास की नई शुरुआत


Nilesh Yadav
06-03-2025 09:23 AM
छुईखदान। नगर पंचायत छुईखदान में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई, जब नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती नम्रता गिरिराज वैष्णव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने अपने प्रथम संबोधन में नगरवासियों को भरोसा दिलाया कि उनका पहला लक्ष्य नगर के विश्वास पर खरा उतरना और सतत विकास को गति देना होगा।
"हमारा संकल्प – एक विकसित और समृद्ध छुईखदान"
शपथ ग्रहण समारोह में नगर पंचायत के सभी 15 निर्वाचित पार्षदों ने भी पद की शपथ ली। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नागरिकों ने नवगठित परिषद को शुभकामनाएं दीं।
रेणुका रात्रे ने दिलाई शपथ
शपथ ग्रहण समारोह का संचालन नगर पंचायत की अनु. अधिकारी रेणुका रात्रे द्वारा किया गया। उन्होंने अध्यक्ष नम्रता गिरिराज वैष्णव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी निर्वाचित पार्षदों ने भी वार्डवार शपथ ग्रहण की।
"अब विकास की बातें होंगी, समस्याओं का समाधान होगा"
अपने उद्बोधन में अध्यक्ष नम्रता गिरिराज वैष्णव ने नगर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि छुईखदान को एक स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक नगर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा। उन्होंने पार्षदों से अपील की कि वे नगर हित में एकजुट होकर कार्य करें।
15 पार्षदों ने ली शपथ
नगर पंचायत के पार्षदों में प्रकाश महोबिया, निशा वैष्णव, पन्ना मंडावी, उमाकांत महोबिया, रुपबाला महोबिया, निधि तिवारी, शैव्या वैष्णव, अनुभा संजय जैन, पंचम साहू, मनीष कोचर, चंद्रेश कुंभकार, घना राम देवांगन, महेश नारकर, प्रेम पाल और संजू सिंह नेताम ने भी शपथ ली।
नगर के गणमान्य नागरिकों की रही विशेष उपस्थिति
समारोह में नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं समाजसेवी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजा गिरिराज किशोर दास, शांति लाल जैन, छोटे राजा देवराज किशोर दास, सुधीर जैन, लाल शिवेंद्र किशोर दास, मोतीलाल जंघेल, हेमंत शर्मा, संजीव दुबे, सज्जाक खान, सुदीप श्रीवास्तव, हेमंत वैष्णव, मुकेश वैष्णव, कमल किशोर वैष्णव, डॉ. विनय गिरपुंजे, कमलेश यादव, आशु खान, अनुराग सोनी, अनिमेष महोबिया, अख्तर सोलंकी, इमरान खान, श्रीमती लता गांगेय, संजय शर्मा, दीपक देशमुख, नितिन कोचर, हमीदा बेगम, रामकुमार पटेल, गब्बू कोचर, निशु दाऊ, संजय जैन, अशोक राव, प्रेम कुमार चंद्राकर, शैलेन्द्र तिवारी, यशवंत तिवारी, सीएमओ कमल नारायण जंघेल, कुलदीप झा, उपयंत्री कुंभकार, प्रशांत चंद्राकर, भूपेंद्र चौबे, प्रत्यूष महोबिया, भागी कुंभकार, टंडन, पाल सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।
नगर विकास की दिशा में प्रतिबद्धता
अध्यक्ष नम्रता गिरिराज वैष्णव ने आश्वस्त किया कि नगर पंचायत छुईखदान में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की राय नगर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल नारायण जंघेल द्वारा आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
Comments (0)
Gandai
दर्दनाक हादसा : जोताई से लौट रहा था ट्रैक्टर, खेत की मेढ़ ने ले ली जान
BY GANGARAM PATEL • 09-06-2025

rajnandgaon
जिसने ली जान 9 साल पहले, उसे भी मौत ने आ दबोचा, भतीजे की हत्या का बदला, शराब, सुपारी और लोहे की राड़ से दो कत्ल
BY Son kumar sinha • 12-06-2025

Khairagarh
बेटी बनी बेटा: पांच बेटियों ने निभाया अंतिम फर्ज, अर्थी को दिया कंधा, मुखाग्नि देकर पिता को दी विदाई
BY Nilesh Yadav • 12-06-2025

Khairagarh
राष्ट्रीय दृष्टिहिनता टीम का हुआ भव्य सम्मान, कलेक्टर ने प्रशंसा के साथ किया सम्मानित
BY Nilesh Yadav • 15-06-2025

Khairagarh
कृष्ण कुंज : बच्चों के सपनों की बगिया बना अय्याशी और नशे का अड्डा! कौन है जिम्मेदार? सवालों के घेरे में वन विभाग व नगर पालिका की निष्क्रियता
BY Nilesh Yadav • 13-06-2025
