ग्राम नवागांव में दबिश, आधा किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

सचिव–सरपंच के अफसर भी ‘खेल’ में शामिल! सूचना के अधिकार से खुला भ्रष्टाचार का पर्दा

मौत को खुला न्योता दे रही डोंगरगढ़ की सड़कें! स्कूल समय में बेलगाम रफ्तार, भारी वाहनों की धमक से मासूमों की जिंदगी दांव पर

dongargarh

डोंगरगढ़ में विकास की सौगात, 39 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

Son kumar sinha

28-06-2025 06:57 PM

मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ

डोंगरगढ़ - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी प्रांगण में 39 करोड़ 23 लाख 11 हजार रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का भी शुभारंभ हुआ, जिसमें सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे और सोनोग्राफी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और सांसद श्री संतोष पाण्डेय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ट्रस्ट के पदाधिकारी और नगरवासी शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। डोंगरगढ़ क्षेत्र में 39 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों से नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। वायशेप ओवरब्रिज के निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, दो साल का बोनस और महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। डॉ. सिंह ने मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति द्वारा शुरू किए गए डायग्नोस्टिक सेंटर की सराहना करते हुए कहा कि इससे रायपुर और राजनांदगांव जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी और आसपास के नागरिकों को कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा संचालित आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर से डोंगरगढ़ और आसपास के नागरिकों को सस्ती दरों पर इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास के हर वादे को पूरा किया जा रहा है और प्रदेश के सभी नगर निकायों को समान रूप से विकास के लिए राशि दी जा रही है। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि डोंगरगढ़ में प्रसाद योजना के तहत श्री यंत्र सहित कई विकास कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र में अमृत स्टेशन भी बनाया गया है। उन्होंने वायशेप पुल समेत अन्य कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर संबोधन दिया। मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए ट्रस्ट की भावी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल, विनोद खाण्डेकर, दिनेश गांधी, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अनील गट्टानी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और नगरवासी उपस्थित थे।



Son kumar sinha

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना

BY Nilesh Yadav26-06-2025
जिस पर था सबसे ज़्यादा भरोसा, उसी ने छुरा घोंपा — करवारी लूटकांड में दोस्त ही निकला गुनहगार

dongargarh

जिस पर था सबसे ज़्यादा भरोसा, उसी ने छुरा घोंपा — करवारी लूटकांड में दोस्त ही निकला गुनहगार

BY Son kumar sinha22-06-2025
न्याय की जीत, राजनीति की छांव में अपराध की फसल, खेत में सिसकती अस्मिता को मिला इंसाफ, भाजपा नेता हेमुदास साहू को 1 वर्ष का कारावास

Khairagarh

न्याय की जीत, राजनीति की छांव में अपराध की फसल, खेत में सिसकती अस्मिता को मिला इंसाफ, भाजपा नेता हेमुदास साहू को 1 वर्ष का कारावास

BY Nilesh Yadav26-06-2025
Latest News

Son kumar sinha

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE