Latest News

Khairagarh
गौ तस्करी पर कार्रवाई, 17 नग गौवंश बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी


Nilesh Yadav
28-06-2025 10:31 PM
छुईखदान- गौ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गौसेवकों और स्थानीय सूत्रों से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम गड़बंजा ज़ीरो पुलिया के पास घेराबंदी कर 17 नग गौवंश को बेरहमी से कत्लखाना ले जा रहे 8 आरोपियों को मौके पर धर दबोचा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोड़का एवं बिंडोरी के कुछ लोग कृषक पशुओं को बिना चारा-पानी के निर्दयता पूर्वक हाँकते हुए अवैध रूप से कत्लखाना ले जा रहे थे। इस सूचना पर जिला केसीजी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौसेवा सदस्यों के सहयोग से छापेमारी की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं धारा 111 भारतीय दंड संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना जारी है और गौ तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं — प्रताप वर्मा पिता ईश्वरी वर्मा, आनंद साहू पिता फंदी साहू, संतु साहू पिता कार्तिक साहू, मनहरण साहू पिता मनराखन साहू, प्रहलाद लोधी पिता ईश्वरी लोधी, राम प्रसाद वर्मा पिता जग्गनाथ वर्मा, धनीराम साहू पिता कुमार साहू (सभी निवासी ग्राम कोड़का) और शंकर सतनामी पिता कुंद देव सतनामी, ग्राम बिंडोरी, थाना छुईखदान। सभी आरोपियों के खिलाफ गौ तस्करी की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद गौवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया है।
Comments (0)
Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना
BY Nilesh Yadav • 26-06-2025

dongargarh
जिस पर था सबसे ज़्यादा भरोसा, उसी ने छुरा घोंपा — करवारी लूटकांड में दोस्त ही निकला गुनहगार
BY Son kumar sinha • 22-06-2025

Khairagarh
न्याय की जीत, राजनीति की छांव में अपराध की फसल, खेत में सिसकती अस्मिता को मिला इंसाफ, भाजपा नेता हेमुदास साहू को 1 वर्ष का कारावास
BY Nilesh Yadav • 26-06-2025

dongargarh
सचिव–सरपंच के अफसर भी ‘खेल’ में शामिल! सूचना के अधिकार से खुला भ्रष्टाचार का पर्दा
BY Son kumar sinha • 29-06-2025

dongargarh
मौत को खुला न्योता दे रही डोंगरगढ़ की सड़कें! स्कूल समय में बेलगाम रफ्तार, भारी वाहनों की धमक से मासूमों की जिंदगी दांव पर
BY Son kumar sinha • 29-06-2025
