गंडई : गंडई नगर से लगभग 8 किमी दूर स्थित एक गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 47 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति पर गांव की ही चार नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगा है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही गांव में एक बैठक हुई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ गंडई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल की देर शाम को गांव के रहने वाले 47 वर्षीय धरम वर्मा ने 6 से 8 वर्ष की आयु की चार नाबालिग बच्चियों को खाने का लालच देकर अपने घर बुलाया। आरोप है कि उसने बच्चों को उनके कपड़े खोलने के लिए कहा। इसके बाद नाबालिग बच्चियों ने घर पहुंचकर इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
परिजनों ने तत्काल गांव में एक बैठक बुलाई और 47 वर्षीय धरम वर्मा के कृत्यों को ग्रामीणों के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने गंभीरता दिखाते गंडई थाना में इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई। गंडई पुलिस ने मामले की जांच उपरांत आरोपी धरम वर्मा के खिलाफ धारा 74
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 76 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

