ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु सरकार सतर्क — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जारी हुआ 24x7 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर

गंडई की जीवन रेखा में लौटी धारा, नगर अध्यक्ष के प्रयासों से सुरही नदी में छोड़ा गया पानी

CHHUIKHADAN

गंडई की जीवन रेखा में लौटी धारा, नगर अध्यक्ष के प्रयासों से सुरही नदी में छोड़ा गया पानी

GANGARAM PATEL

26-06-2025 08:40 PM

गंडई नगरवासियों को मिली बड़ी राहत, जल संकट से उबरने की उम्मीद जगी

गंडई-पंडरिया। गंडई नगर की जीवन रेखा मानी जाने वाली सुरही नदी के सूखने से उत्पन्न भीषण जल संकट अब राहत की ओर अग्रसर है। नगर के नागरिकों को जब पीने और दैनिक उपयोग के जल के लिए हैंडपंप और टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा था, ऐसे कठिन समय में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टाकेश्वर शाह खुसरो के अथक प्रयासों ने समाधान का मार्ग प्रशस्त किया। नगर अध्यक्ष शाह ने राजधानी रायपुर स्थित जल संसाधन विभाग (TMC) को तत्काल स्थिति से अवगत कराते हुए निवेदन किया कि पैलीमेटा जलाशय से सुरही नदी में पानी छोड़ा जाए। विभाग ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए पैलिमेटा जलाशय से पानी रिलीज किया, जो अब सुरही नदी के माध्यम से गंडई नगर तक पहुंच चुका है। नदी में जल प्रवाह होते ही नगर में नई ऊर्जा और ताजगी का संचार हुआ। न केवल हैंडपंपों और नलों से पानी आने लगा है, बल्कि वातावरण में भी नमी और जीवन का संचार दिखने लगा है। यह कार्य जनता के हित में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में था। हम जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में जल संकट की पुनरावृत्ति न हो — इसके लिए दीर्घकालिक समाधान पर भी काम जारी रहेगा।


GANGARAM PATEL

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

गांजा के गंध से उठा पर्दा, खैरागढ़ पुलिस ने मारा बड़ा हाथ, दो तस्कर गिरफ़्तार, 12 किलो गांजा और R-15 बाइक जब्त

BY Nilesh Yadav22-06-2025
छह दिन की तलाश के बाद मिला नवविवाहित जोड़ा, डोंगरगढ़ में छिपे थे पति-पत्नी – पुलिस ने सकुशल सौंपा परिजनों को, जानिए क्यों छोड़ा था घर

Khairagarh

छह दिन की तलाश के बाद मिला नवविवाहित जोड़ा, डोंगरगढ़ में छिपे थे पति-पत्नी – पुलिस ने सकुशल सौंपा परिजनों को, जानिए क्यों छोड़ा था घर

BY Nilesh Yadav20-06-2025
जिस पर था सबसे ज़्यादा भरोसा, उसी ने छुरा घोंपा — करवारी लूटकांड में दोस्त ही निकला गुनहगार

dongargarh

जिस पर था सबसे ज़्यादा भरोसा, उसी ने छुरा घोंपा — करवारी लूटकांड में दोस्त ही निकला गुनहगार

BY Son kumar sinha22-06-2025
Latest News

GANGARAM PATEL

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE