जिला पुलिस का साप्ताहिक रिपोर्ट कार्ड: नशे से क्रूरता तक, कानून के शिकंजे में 64 आरोपी

नवीन आचार्यों के प्रशिक्षण वर्ग का खैरागढ़ में शुभारंभ, वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का संकल्प

डेंजर जोन में बदलती सड़कें, नशे का कहर — कब थमेगा यह सिलसिला?

Khairagarh

खैरागढ़ : राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता फ़ुलवा देवी कांगे के हाथो प्रतापी राम सिंघनधुपे को मिला कंगला मांझी शौर्य सम्मान

Nilesh Yadav

13-12-2024 10:49 PM

खैरागढ़ - मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता फ़ुलवा देवी कांगे जी ने छत्तीसगढ़ के ग्राम राजाबर, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के प्रतापी राम सिंघनधुपे को कंगला मांझी शौर्य सम्मान 2024 से सम्मानित किया। खराब स्वास्थ्य के कारण प्रतापी राम सिंघनधुपे स्वयं उपस्थित नहीं हो पाए, लेकिन उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

कौन हैं प्रतापी राम सिंघनधुपे?

प्रतापी राम सिंघनधुपे 1985 से कंगला मांझी संगठन से जुड़े रहे और समाज के हित में अथक प्रयास करते रहे। उन्होंने अपने समाज की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, 44 गांवों के भूमिहीन लोगों को जमीन दिलाने में मदद की, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सही मार्गदर्शन दिया।

सड़क निर्माण में अहम भूमिका

सन् 2000 के आसपास राजनांदगांव जिले में ग्राम नर्मदा से साल्हेटेकरी तक का सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। कई दुर्घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही थी। प्रतापी राम सिंघनधुपे ने दिन-रात एक करके 17 ग्राम पंचायतों के लोगों को एकजुट किया और सरकार पर दबाव बनाया। अंततः सरकार ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया।

कंगला मांझी शौर्य सम्मान

कंगला मांझी शौर्य सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। श्री प्रतापी राम सिंघनधुपे को यह सम्मान मिलना उनके योगदान का प्रमाण है।

समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस समारोह में राजमाता फ़ुलवा देवी. के. डी.कांगे के अलावा आर आर उईके, राजकुमारी कांगे, इन्द्रसिह वरकडे, दिपक कुमार सलामे, आदुराम टेकाम, बोधनराम राम बनछोर, केदार राम निर्मलकर, फ़िरतुराम मेरावी, ओमप्रकाश रजक, शेरसिह मेरावी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना

BY Nilesh Yadav26-06-2025
न्याय की जीत, राजनीति की छांव में अपराध की फसल, खेत में सिसकती अस्मिता को मिला इंसाफ, भाजपा नेता हेमुदास साहू को 1 वर्ष का कारावास

Khairagarh

न्याय की जीत, राजनीति की छांव में अपराध की फसल, खेत में सिसकती अस्मिता को मिला इंसाफ, भाजपा नेता हेमुदास साहू को 1 वर्ष का कारावास

BY Nilesh Yadav26-06-2025
गौ तस्करी पर कार्रवाई, 17 नग गौवंश बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी

Khairagarh

गौ तस्करी पर कार्रवाई, 17 नग गौवंश बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी

BY Nilesh Yadav28-06-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE