सतर्कता और संवेदनशीलता की मिसाल बनी 112 टीम, सड़क हादसे में घायलों को बचाया

एक 'ना' पर खौल उठा नशे में झुलसता मन… चाकू से किया हमला, विधि से संघर्षरत बालक फिर पहुंचा गिरफ्त में!

पूर्व विधायक रंजना साहू ने ली प्रेस वार्ता, कहा – योग भारत की प्राचीन धरोहर, प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई वैश्विक पहचान

Khairagarh

कबीर के सत्य-सार की संगोष्ठी, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में 21 जून को संतवाणी और समाज का संवाद

Nilesh Yadav

19-06-2025 05:42 PM

खैरागढ़ : धर्म, दर्शन और जनचेतना के अमर प्रतीक संत कबीर के विचारों की कालजयी गूंज खैरागढ़ में पुनः सुनाई देगी, जब आगामी 21 जून शनिवार को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, परिसर-2 (कलेक्ट्रेट के सामने) स्थित वातानुकूलित सभागार में संत कबीर व्यक्तित्व, विचार और दर्शन के विभिन्न आयाम विषय पर एक विशिष्ट संगोष्ठी का आयोजन होगा। यह आयोजन शैक्षिक और आध्यात्मिक दृष्टि से जिले के बौद्धिक और संस्कृतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बनने जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी जिसमें बोधिसत्व फाउंडेशन, नागपुर द्वारा ‘संजय वंदना जीवने नामक कबीर विषयक नाट्य प्रस्तुति की जाएगी। इसके पश्चात कबीर दर्शन, साहित्य, लोकमान्यता और रहस्यवाद पर विचारों की गूंज गूंजेगी, जब क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के विद्वान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। मुख्य वक्ताओं में शामिल हैं डॉ. जयप्रकाश साव, साहित्य समीक्षक दुर्ग, प्रो. डॉ. राजन यादव, अध्यक्ष, हिंदी विभाग, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़, एडवोकेट शाकिर कुरैशी, महासचिव, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, रायपुर, डॉ. सुनील शर्मा, प्राचार्य, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, खैरागढ़, भिक्खु धम्मतप जी, अध्यक्ष, मेत्ता संघ, राजनांदगांव, बासादास साहेब, कुदुरमाल आश्रम, कोरबा, विजय साहेब, कबीर आश्रम, इरईकला संगोष्ठी का उद्देश्य कबीर के निर्गुण भाव, समता दर्शन और लोकधर्मी चेतना को समकालीन संदर्भों में समझना है। आयोजन में साहित्य, शिक्षा और अध्यात्म क्षेत्र के अनेक सुधिजन, विद्वान, शिक्षक, शोधार्थी एवं कबीर विचारों से प्रेरित आमजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन की मुख्य पहल 'शैक्षिक प्रगतिशील मंच' एवं 'कबीर विचार मंच, खैरागढ़' द्वारा की जा रही है। वर्षा ऋतु की संभावित असुविधाओं को देखते हुए वातानुकूलित सभागार में यह संगोष्ठी रखी गई है। आयोजकों ने खैरागढ़ शहर सहित समस्त जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे इस ज्ञान, भक्ति और विचार के संगम में सहभागी बनकर कबीर दर्शन के अमृत को आत्मसात करें।



Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

संडी मोड़ की डबरी में डूबी जिंदगी… पुलिस की जांबाजी भी न बचा सकी ललित को,थाना स्टाफ ने निभाई इंसानियत की जिम्मेदारी

BY Nilesh Yadav19-06-2025
फ्रिज फटा, परिवार बिखर गया, एक घरेलू सुविधा ने छीन ली पूरे परिवार की मुस्कान

CHHUIKHADAN

फ्रिज फटा, परिवार बिखर गया, एक घरेलू सुविधा ने छीन ली पूरे परिवार की मुस्कान

BY GANGARAM PATEL 17-06-2025
प्रेम की पीड़ा में टूटा एक जीवन…पत्नि के लगातार बार बार भागने से परेशान युवक ने लगाई फांसी. प्रेम विवाह का दुखद अंत

Khairagarh

प्रेम की पीड़ा में टूटा एक जीवन…पत्नि के लगातार बार बार भागने से परेशान युवक ने लगाई फांसी. प्रेम विवाह का दुखद अंत

BY Nilesh Yadav19-06-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE