खैरागढ़ : 7 फरवरी दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि खैरागढ़ शहर के इतवारी बाजार स्थित मुर्गा मार्केट के पीछे नदी में अज्ञात कारणों से एक युवक की लाश मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गई है।मृतक युवक का नाम अमर देवार, पिता कनवर देवार, उम्र 27 वर्ष साकिन इतवारी बाजार खैरागढ़ जिला केसीजी का रहने वाला था, जब लोगों ने युवक की लाश देखकर खैरागढ़ पुलिस को तत्काल सूचना दी गई । खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ शव गृह भेज दिया गया डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कर देर शाम तक उनके परिजनों को सौंप दिया गया । मिली जानकारी अनुसार यह घटना 6 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है साथ ही युवक मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई कारण अज्ञात है खैरागढ़ पुलिस जांच विवेचना में जुटी हुई है।
Loading...


