जन्म से पहले बुझ गई ज़िंदगी: सरकारी डॉक्टर की अवैध प्रैक्टिस से भड़की युवा कांग्रेस, कलेक्टर ऑफिस घेराव की चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़ : युक्तियुक्तकरण 2025 : शिक्षकों की काउंसिलिंग आज, पहला आदेश पत्र जारी

अरजपुरी में 3 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नरसिंह हॉस्पिटल के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

CHHUIKHADAN

आत्मनिर्भर खैरागढ़: सेवा संगठनों ने उठाया स्वच्छता व जनजागरूकता का बीड़ा

GANGARAM PATEL

30-05-2025 01:19 PM

खैरागढ़। संगीत नगरी खैरागढ़ को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक बनाने "आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान" की शुरूआत सेवाभावी संगठनों के संयुक्त प्रयास से की गई है। अभियान के तहत स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधरोपण, रक्तदान और नशामुक्ति को लेकर चरणबद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल से भेंट कर अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। कलेक्टर ने प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन देते हुए अभियान को शासन की प्राथमिकता से जोड़ने की बात कही। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम व नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

तीन माह पहले बने इस अभियान में शहर की कई सामाजिक संस्थाएं जुड़ी हैं। संवाद व विचार संग्रहण अभियान के जरिए जनसेवा से जुड़े सुझाव जुटाए गए। इसी कड़ी में नगर पालिका कार्यालय में प्रमुख बैठक हुई, जिसमें स्वच्छता को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई।

अभियान सदस्यों ने जल संरक्षण के लिए पीएम आवास व शासकीय निर्माणों में वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य करने, स्कूलों में संयुक्त पौधरोपण अभियान, नि:शुल्क कोचिंग सेंटर, जिला व ई-ग्रंथालय, नगर सौंदर्यीकरण और अंबेडकर चौक पर 101 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने जैसे 6 प्रमुख सुझावों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बैठक में अनुराग शांति तुरे, डॉ.मेधावीनी तुरे, डॉ.उमेद चंदेल, किशोर शर्मा, जहीन खान, वंदना टांडेकर, समसुल होदा खान, नीलम राजपूत, संत निषाद, अंजली पटेल, खेमपाल वर्मा, डॉ.परमेश्वरी टांडिया सहित कई सेवाभावी उपस्थित रहे।


GANGARAM PATEL

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल

BY GANGARAM PATEL 30-05-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Khairagarh

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

BY Nilesh Yadav31-05-2025
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

Khairagarh

खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

BY Nilesh Yadav27-05-2025
Latest News

GANGARAM PATEL

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE