Latest News

dongargarh
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धांजलि, आदिवासी गौरव का उत्सव, गोड़लवाही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य आगमन आज


Son kumar sinha
08-06-2025 11:23 PM
राजनांदगांव : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 9 जून को राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम गोड़लवाही पहुंचेंगे। उनका यह दौरा न केवल प्रशासनिक कार्यक्रमों से जुड़ा है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव भी बनेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2.10 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड, नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे गोड़लवाही पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2.45 बजे से शाम 4 बजे तक ग्राम गोड़लवाही के हाई स्कूल मैदान में आयोजित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गैंदसिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, साथ ही अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के 85वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन भी किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न शासकीय कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा वापस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Comments (0)
dongargarh
सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से हमला, तुलसी अग्रवाल गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में चल रहा इलाज
BY Son kumar sinha • 06-06-2025

CHHUIKHADAN
खेत की मेड़ से जीवन की डोर टूटी, ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार और ढलान बनी काल, मौके पर ही गई जान
BY GANGARAM PATEL • 07-06-2025

Khairagarh
सड़क पर बिखर गई खुशियाँ, छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, हादसे में 4 गंभीर, 15 घायल
BY Nilesh Yadav • 05-06-2025

dongargarh
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धांजलि, आदिवासी गौरव का उत्सव, गोड़लवाही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य आगमन आज
BY Son kumar sinha • 08-06-2025

Khairagarh
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का खुलासा – सूरज रजक और नाबालिग साथी गिरफ्तार, होम थियेटर व नगदी बरामद
BY Nilesh Yadav • 08-06-2025
