Latest News

rajnandgaon
शहर मंडल राजनांदगांव की सामाजिक बैठक में योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा हुए शामिल


Son kumar sinha
05-06-2025 09:08 PM
समाजिक विषयों पर हुई परिचर्चा, आवेदनों का हुआ निराकरण
राजनांदगांव। शहर मंडल राजनांदगांव की एक दिवसीय सामाजिक बैठक का आयोजन 4 मई को सिन्हा सामाजिक भवन, मोतीपुर में किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक दीपक सिन्हा के स्वागत उद्बोधन से हुई। इसके बाद रूपनारायण सिन्हा ने समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए समाज की एकता, स्वास्थ्य और योग की महत्ता पर विचार व्यक्त किए और सभी को आशीर्वचन प्रदान किया।
बैठक के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न आवेदनों पर चर्चा हुई और उनका निराकरण किया गया। अध्यक्ष के आगमन पर जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में राजनांदगांव जिलाध्यक्ष शिवशंकर डड़सेना ने आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिन्हा, प्रदेश प्रचार मंत्री योगेश्वर सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष पूनमचंद सिन्हा, जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर सिन्हा, महिला मंच जिलाध्यक्ष निर्मला सिन्हा, मंडलेश्वर नाथूराम सिन्हा, मंडल संरक्षक मोहन सिन्हा, सह-संपादक खोमलाल सिन्हा, पूर्व कोष निरीक्षक आशाराम सिन्हा, पूर्व महामंत्री युवा मंच रमेश सोनवानी, पूर्व मंडलेश्वर चंद्रिका सिन्हा सहित जिले व मंडल के अनेक पदाधिकारी और समाजबंधु उपस्थित रहे।
Comments (0)
Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

Khairagarh
सड़क पर बिखर गई खुशियाँ, छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, हादसे में 4 गंभीर, 15 घायल
BY Nilesh Yadav • 05-06-2025

Top News
छत्तीसगढ़ में अब तक 50 कोरोना मरीजों की पुष्टि, सभी की हालत सामान्य — स्वास्थ्य मंत्री बोले, घबराने की नहीं जरूरत, सतर्कता जरूरी
BY Son kumar sinha • 06-06-2025

dongargarh
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद बोरतलाव थाना क्षेत्र का मामला, सुराग देने वालों से संपर्क की अपील
BY Son kumar sinha • 06-06-2025
