पर्यावरण और जल बचाने सड़कों पर उतरे स्काउट-गाइड, निकाली साइकिल रैली

खम्हारडीह में बिजली तार टूटने से पैरावट में लगी आग, हुआ भारी नुकसान

डोंगरगढ़ में 'फुले' फिल्म का अदृश्य प्रदर्शन: न पोस्टर, न बैनर... फिर भी थिएटर हाउसफुल!

Khairagarh

भाजपा की प्रेसवार्ता में लगे कांग्रेस पर तीखे आरोप, कहा – प्रमाणित करें कि वह मूर्ति मीरा बाई की है

Nilesh Yadav

30-04-2025 07:42 AM

खैरागढ़। प्रेसवार्ता की शुरुआत में विक्रांत सिंह ने कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए 26 नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए वह 'मीरा चौक' की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस मूर्ति को कांग्रेस मीरा बाई की बता रही है, वह वास्तव में मीरा बाई की मूर्ति है ही नहीं और कांग्रेस को पहले यह प्रमाणित करना चाहिए।

मीरा चौक को लेकर कांग्रेस जनता को लगातार भ्रमित कर रही है। वह मूर्ति मीरा बाई की थी ही नहीं, जिसे कांग्रेस 'मीरा चौक' बता रही है। यह बात मंगलवार, 29 अप्रैल को भाजपा द्वारा पिपरिया स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कही। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बार-बार झूठ बोलकर कांग्रेस एक झूठा नैरेटिव स्थापित कर रही है।

विक्रांत सिंह ने कहा, “कांग्रेसियों का चरित्र ही जनता को धोखा देना है। 2009 में जब मैं नगर पंचायत खैरागढ़ का अध्यक्ष था, तब मैंने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए जन सहयोग से कार्य किया। उस समय मैंने विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर से संपर्क कर एक राजस्थानी कला की मूर्ति मंगवाई थी, जिसे बाद में 2022 में नगर पालिका के तत्कालीन सीएमओ द्वारा एक स्ट्रक्चर में स्थापित किया गया।”

2009 की तस्वीर दिखाई, मूर्ति के मीरा बाई होने से किया इनकार

प्रेसवार्ता के दौरान विक्रांत सिंह ने 2009 की एक तस्वीर भी साझा की और दावा किया कि वह मूर्ति मीरा बाई की नहीं है। उन्होंने कहा कि 2010 से 2022 तक वह मूर्ति अटल उद्यान में रखी थी। मूर्ति स्थापित होने के बाद कुछ लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि यह मूर्ति मीरा बाई की लगती है। तब से ही इसे 'मीरा चौक' कहा जाने लगा।

झूठ बोलकर शहरवासियों को गुमराह कर रही कांग्रेस

विक्रांत सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ लोग झूठ फैलाकर शहर के सौहार्द्र को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर वह मूर्ति वास्तव में मीरा बाई की थी, तो कांग्रेस यह प्रमाणित करे कि उन्होंने कभी वहां पूजा-अर्चना की या पुष्प अर्पित किए। वे सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैला रहे हैं।”

भाजपा सरकार ने लिया था अटल चौक बनाने का निर्णय

उन्होंने बताया कि 17 मार्च 2025 को नगर पालिका की पीआईसी की बैठक में कुल 38 प्रस्तावों में से एक प्रस्ताव पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 'अटल परिसर' और उनकी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर पारित किया गया था। विक्रांत सिंह ने कहा कि इस निर्णय का विरोध कर कांग्रेस अटल जी का भी अपमान कर रही है।

कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर का भी किया अपमान – विक्रांत

प्रेसवार्ता के दौरान विक्रांत सिंह ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पांच वर्षों तक एक बंद कमरे में रखी रही। कांग्रेस न तो उसे सम्मानपूर्वक स्थापित कर पाई, न ही कोई प्रयास किया। जबकि भाजपा सरकार ने उनका सम्मान करते हुए प्रतिमा को विधिवत स्थापित किया।

जल आवर्धन योजना में कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप

प्रेसवार्ता में विक्रांत सिंह ने कांग्रेस पर जल आवर्धन योजना में भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने योजना की डीपीआर बदलकर 32 करोड़ रुपये के काम में बड़ा घोटाला किया। उन्होंने कहा कि मिशन संडे जैसी पहल भी कांग्रेस के दिखावे मात्र हैं, जबकि उनकी नपा अध्यक्ष रहते कोई विशेष कार्य शहर में नहीं हुए।

"कांग्रेस ने जो बिगाड़ा, उसे भाजपा संवारेगी"

विक्रांत सिंह ने भाजपा का नया नारा पेश करते हुए कहा, "कांग्रेस ने जो बिगाड़ा है, उसे हम संवारेंगे।" उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के आने के बाद खैरागढ़ को फिर से संवारने का काम शुरू हो गया है, जिससे कांग्रेस को परेशानी हो रही है।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि घम्मन साहू ने कहा कि 'मीरा चौक' कहकर कांग्रेस नगरवासियों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस प्रमाण नहीं है, फिर भी वह लगातार झूठ फैला रही है। कांग्रेस के 7 वर्षों के कार्यकाल में खैरागढ़ का कोई विशेष विकास नहीं हुआ।

प्रेसवार्ता में मौजूद रहे ये नेता

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. बिशेसर साहू, गिरजा नंदकुमार चंद्राकर, तीरथ चंदेल, विकेश गुप्ता, दिनेश वर्मा, रूपेंद्र रजक, कमलेश कोठले, नंदकुमार चंद्राकर, पुष्पा सिंदूर, रेखा गुप्ता, शैलेंद्र वर्मा, अजय जैन, मोनिका रजक, दिलीप राजपूत, परमानंद साहू, प्रकाश सिंह, आलोक श्रीवास, आशीष सिंह, आयश सिंह, गोरेलाल वर्मा, महेश गिरी, राजेश देवांगन, शशांक ताम्रकार, यतीश साहू और अनीश सिंह शामिल रहे।


Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

सरपंच की गुंडागर्दी, बांस की लाठी से किसान परिवार पर जानलेवा हमला – FIR दर्ज

BY GANGARAM PATEL 30-04-2025
खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता

Khairagarh

खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता

BY Nilesh Yadav28-04-2025
₹1.19 लाख की अवैध शराब जब्त: खैरागढ़ में तीन गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद

Khairagarh

₹1.19 लाख की अवैध शराब जब्त: खैरागढ़ में तीन गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद

BY Nilesh Yadav29-04-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE