कोटवार को हटाने ग्रामीण हुए लामबंद, तहसील कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध

आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों को मिलेगा सरकार का सहारा : कलेक्टर डॉ. भुरे ने दिए निर्देश

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अभिरूचि परीक्षा शुरू, पहले दिन विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

Khairagarh

फेस वेरीफिकेशन में खैरागढ़ जिला राज्य में द्वितीय स्थान पर, रेडी टू ईट वितरण में तकनीकी दक्षता की मिसाल

Nilesh Yadav

24-06-2025 05:54 PM

कलेक्टर के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग की बड़ी उपलब्धि

खैरागढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने एक बार फिर कार्यकुशलता और तकनीकी समझ का शानदार प्रदर्शन करते हुए रेडी टू ईट वितरण में फेस वेरीफिकेशन कार्य के क्रियान्वयन में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के सटीक मार्गदर्शन और विभागीय समर्पण का परिणाम है।

फेस वेरीफिकेशन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए गत माह जिले की दोनों परियोजनाओं की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें तकनीकी बारीकियों और व्यवहारिक चुनौतियों से अवगत कराया गया, जिसका असर फील्ड में साफ दिखाई दिया।

परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे ने बताया कि प्रक्रिया शुरू करते समय मोबाइल नंबर बंद होना, आधार अपडेट की समस्या और दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में नेटवर्क की कमी जैसी कई तकनीकी अड़चनों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया और बेहतर परिणाम दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य कलेक्टर श्री चंद्रवाल के कुशल निर्देशन में योजनाबद्ध तरीके से किया गया, जिसकी राज्य स्तर पर सराहना की गई है। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई से फेस वेरीफिकेशन प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है। इस दिशा में सभी जिलों को कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.आर. खुटेल ने जानकारी दी कि फेस वेरीफिकेशन की सफलता के लिए परियोजना के मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण आयोजित किए गए थे, जिसके फलस्वरूप फील्ड में बेहतरीन परिणाम देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और बेहतर कार्य करते हुए जिले को प्रथम स्थान पर लाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।



Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

संडी मोड़ की डबरी में डूबी जिंदगी… पुलिस की जांबाजी भी न बचा सकी ललित को,थाना स्टाफ ने निभाई इंसानियत की जिम्मेदारी

BY Nilesh Yadav19-06-2025
गांजा के गंध से उठा पर्दा, खैरागढ़ पुलिस ने मारा बड़ा हाथ, दो तस्कर गिरफ़्तार, 12 किलो गांजा और R-15 बाइक जब्त

Khairagarh

गांजा के गंध से उठा पर्दा, खैरागढ़ पुलिस ने मारा बड़ा हाथ, दो तस्कर गिरफ़्तार, 12 किलो गांजा और R-15 बाइक जब्त

BY Nilesh Yadav22-06-2025
प्रेम की पीड़ा में टूटा एक जीवन…पत्नि के लगातार बार बार भागने से परेशान युवक ने लगाई फांसी. प्रेम विवाह का दुखद अंत

Khairagarh

प्रेम की पीड़ा में टूटा एक जीवन…पत्नि के लगातार बार बार भागने से परेशान युवक ने लगाई फांसी. प्रेम विवाह का दुखद अंत

BY Nilesh Yadav19-06-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE