Latest News

Khairagarh
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अभिरूचि परीक्षा शुरू, पहले दिन विद्यार्थियों में दिखा उत्साह


Nilesh Yadav
24-06-2025 08:10 PM
27 जून तक चलेगी परीक्षा, 30 जून को जारी होगी चयन सूची
खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश प्रक्रिया का आगाज़ हो गया है। कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा के निर्देश और प्रभारी कुलपति प्रो. राजन यादव के मार्गदर्शन में 24 जून से विश्वविद्यालय में अभिरूचि परीक्षा प्रारंभ हुई। पहले दिन विभिन्न संकायों में परीक्षा देने विद्यार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। संगीत संकाय में हिन्दुस्तानी गायन, तबला और तंत्रीवाद्य के परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, नृत्य संकाय के कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य विभाग में बी.पी.ए. प्रथम सेमेस्टर सहित डिप्लोमा कोर्स (प्रथमा, मध्यमा, विद, कोविद) के लिए छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, दृश्यकला संकाय में बी.वोक. (अपैरल डिजाइन) व बी.एफ.ए. प्रथम सेमेस्टर तथा कला संकाय में बी.पी.ए. व एम.पी.ए. (थियेटर), बी.ए. और एम.ए. (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व) विषयों के परीक्षार्थी भी अभिरूचि परीक्षा में शामिल हुए।परीक्षा 27 जून तक चलेगी, और चयनित अभ्यर्थियों की सूची 30 जून को जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थी 1 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। अभिरूचि परीक्षा के पहले दिन कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी एवं सहायक कुलसचिव विजय कुमार सिंह ने संकायों का निरीक्षण किया और शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित परीक्षा संचालन पर संतोष जताया। विश्वविद्यालय के कला संकाय अंतर्गत बी.ए., एम.ए. (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व) और एम.पी.ए. (थियेटर) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पोर्टल अब भी खुला है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन कर सकते हैं।
Comments (0)
Khairagarh
संडी मोड़ की डबरी में डूबी जिंदगी… पुलिस की जांबाजी भी न बचा सकी ललित को,थाना स्टाफ ने निभाई इंसानियत की जिम्मेदारी
BY Nilesh Yadav • 19-06-2025

Khairagarh
गांजा के गंध से उठा पर्दा, खैरागढ़ पुलिस ने मारा बड़ा हाथ, दो तस्कर गिरफ़्तार, 12 किलो गांजा और R-15 बाइक जब्त
BY Nilesh Yadav • 22-06-2025

Khairagarh
प्रेम की पीड़ा में टूटा एक जीवन…पत्नि के लगातार बार बार भागने से परेशान युवक ने लगाई फांसी. प्रेम विवाह का दुखद अंत
BY Nilesh Yadav • 19-06-2025

dongargarh
कोटवार को हटाने ग्रामीण हुए लामबंद, तहसील कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
BY Son kumar sinha • 24-06-2025

dongargarh
आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों को मिलेगा सरकार का सहारा : कलेक्टर डॉ. भुरे ने दिए निर्देश
BY Son kumar sinha • 24-06-2025
