Latest News

Khairagarh
नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, गांजा की गंध में घुलते सपने – खैरागढ़ पुलिस ने दबोची नशे की सौदागर भागो बाई


Nilesh Yadav
08-06-2025 08:14 PM
खैरागढ़ : शहर की हवा में कुछ तो था जो परेशान कर रहा था – शिव मंदिर रोड की सन्नाटे में धीरे-धीरे ज़हर घुल रहा था और इस ज़हर का नाम था गांजा। मगर खैरागढ़ पुलिस की चौकस निगाहें आखिरकार उस धुंध को चीर गईं जिसमें कई युवाओं के भविष्य उलझ रहे थे।
रविवार की दोपहर पुलिस को मिली एक पुख्ता सूचना ने जैसे पूरे महकमे को चौकन्ना कर दिया। बताया गया कि शिव मंदिर रोड गणेश होटल के पास एक वृद्धा गुपचुप तरीके से नशे का सौदा कर रही है। सूचना की तस्दीक करते हुए खैरागढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और मौके से 60 वर्षीय भागो बाई पटेल, पति स्व. माखन पटेल को धर दबोचा।
जांच के दौरान महिला के कब्जे से 312 ग्राम गांजा बरामद किया गया – जो बाजार में खासी कीमत रखता है और कई जिंदगियों को बर्बाद करने के लिए काफी है।
पुलिस ने इस कार्रवाई को NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत दर्ज करते हुए भागो बाई को विधिवत गिरफ्तार किया है। आज दिनांक 08 जून 2025 को महिला को न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
यह गिरफ्तारी सिर्फ एक आरोपी की नहीं, बल्कि एक ऐसे तंत्र की पहचान है, जो शहर के कोनों में नशे का जाल बुन रहा था। खैरागढ़ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई इस बात का संकेत है कि नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं।
Comments (0)
dongargarh
सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से हमला, तुलसी अग्रवाल गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में चल रहा इलाज
BY Son kumar sinha • 06-06-2025

CHHUIKHADAN
खेत की मेड़ से जीवन की डोर टूटी, ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार और ढलान बनी काल, मौके पर ही गई जान
BY GANGARAM PATEL • 07-06-2025

Khairagarh
सड़क पर बिखर गई खुशियाँ, छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, हादसे में 4 गंभीर, 15 घायल
BY Nilesh Yadav • 05-06-2025

dongargarh
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धांजलि, आदिवासी गौरव का उत्सव, गोड़लवाही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य आगमन आज
BY Son kumar sinha • 08-06-2025

Khairagarh
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का खुलासा – सूरज रजक और नाबालिग साथी गिरफ्तार, होम थियेटर व नगदी बरामद
BY Nilesh Yadav • 08-06-2025
