Latest News

Khairagarh
जिन्हें पूजते थे श्रद्धा से, उनका अपमान कर गया कोई – तार हटाया गया, पर जूतों की माला क्यों नहीं? उठ रहे कई सवाल! FIR दर्ज, धारा 196(1) क, ख एवं 352


Nilesh Yadav
08-06-2025 01:59 PM
खैरागढ़। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और युगदृष्टा नेता अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान गांववासियों की आत्मा को झकझोर गया। ग्राम अवेली के अटल चौक में स्थित उनकी प्रतिमा पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात जूतों की माला पहना दी। यह दृश्य सुबह सामने आया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। सुबह गांव में फैला आक्रोश, लोग हुए स्तब्ध ग्रामवासी डोरेलाल साहू को जब सुबह 6:30 बजे टकेश्वर वर्मा ने घटना की जानकारी दी तो वह दौड़ते हुए प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि अटल जी की प्रतिमा के गले में जूते की माला लटकी है। यह दृश्य देख वे द्रवित हो उठे और तत्काल ग्राम कोटवार और पुलिस को सूचना दी। गांव में बीती रात सामुदायिक रामायण मंच पर कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रात्रि 1 बजे हुआ था। कार्यक्रम के बाद गांव शांत था लेकिन सुबह यह अमानवीय कृत्य सामने आया।
ग्रामीणों ने इसे न केवल समाज में विघटन फैलाने की साजिश बताया बल्कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि यह महज मूर्ति का अपमान नहीं बल्कि राष्ट्रीय सम्मान पर प्रहार है। पुलिस चौकी जालबांधा के प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार चंद्राकर ने बताया कि अपराध क्रमांक 00/25, धारा 196(1) क, ख एवं 352 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।
तार हटाया गया, पर जूतों की माला क्यों नहीं? उठ रहे कई सवाल
घटना स्थल पर अटल जी की प्रतिमा के ठीक ऊपर एक बिजली का तार लटका हुआ था, जिसे सुबह हटाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार जब यह तार हटाया जा रहा था तभी प्रतिमा पर जूते की माला दिखाई दी थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने माला हटाने की बात कही लेकिन कुछ लोगों ने इसे हटाने से मना कर दिया।
अब यह सवाल उठ रहा है – क्या यह केवल लापरवाही थी या सोची-समझी साजिश?
क्या माला हटाने से रोकना किसी पूर्व नियोजित योजना का हिस्सा था? तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की जांच से ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
Comments (0)
dongargarh
सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से हमला, तुलसी अग्रवाल गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में चल रहा इलाज
BY Son kumar sinha • 06-06-2025

CHHUIKHADAN
खेत की मेड़ से जीवन की डोर टूटी, ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार और ढलान बनी काल, मौके पर ही गई जान
BY GANGARAM PATEL • 07-06-2025

Khairagarh
सड़क पर बिखर गई खुशियाँ, छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, हादसे में 4 गंभीर, 15 घायल
BY Nilesh Yadav • 05-06-2025

Khairagarh
गाली-गलौज से शुरू हुआ घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने बेटियों पर ईंट से किया हमला – मां-बेटियां घायल
BY Nilesh Yadav • 08-06-2025

Khairagarh
पिता के अपमान से बौखलाई बेटी ने रची साजिश, बाहरी लड़कों से करवाई रामकुमार की बेरहमी से पिटाई
BY Nilesh Yadav • 08-06-2025
