Latest News

Khairagarh
अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की स्टेट विंग का गठन..."संगठन को नई दिशा देना हमारा लक्ष्य" – रानी राजलक्ष्मी तिवारी


Nilesh Yadav
04-05-2025 09:43 AM
खैरागढ़। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की छत्तीसगढ़ स्टेट विंग का गठन हाल ही में दुर्ग के एवलॉन होटल में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रानी राजलक्ष्मी तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह के मार्गदर्शन में नवनिर्वाचित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र प्रदान किए तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर गहरी संवेदना प्रकट की।
रानी राजलक्ष्मी तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को प्रदेश में नई ऊर्जा, विस्तार और प्रभाव के साथ स्थापित करना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। उन्होंने सामाजिक न्याय, मानव अधिकारों की रक्षा और जन-जागरूकता को संगठन की प्राथमिकता बताया। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी सामाजिक घटनाओं के प्रति सजग दृष्टिकोण रखें और प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को मुखर रूप से उठाएं।
इस अवसर पर स्टेट विंग के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश चंद्र दुबे, प्रदेश महासचिव विकास शर्मा, उपाध्यक्ष पंचराम साहू, सचिव रितेश गोयल, अरविंद तिवारी, जांच अधिकारी हेमंत गोयल, अशोक कुमार तथा दुर्ग ज़िला अध्यक्ष सीमा सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments (0)
CHHUIKHADAN
सरपंच की गुंडागर्दी, बांस की लाठी से किसान परिवार पर जानलेवा हमला – FIR दर्ज
BY GANGARAM PATEL • 30-04-2025

Khairagarh
खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता
BY Nilesh Yadav • 28-04-2025

Khairagarh
₹1.19 लाख की अवैध शराब जब्त: खैरागढ़ में तीन गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद
BY Nilesh Yadav • 29-04-2025

Khairagarh
अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की स्टेट विंग का गठन..."संगठन को नई दिशा देना हमारा लक्ष्य" – रानी राजलक्ष्मी तिवारी
BY Nilesh Yadav • 04-05-2025

Khairagarh
सहकारिता आंदोलन को मिलेगी नयी ऊर्जा, हुआ प्रेरक संवाद...ग्राम स्तर तक सहकारी समितियों के गठन का लिया संकल्प
BY Nilesh Yadav • 04-05-2025
