Latest News

Khairagarh
khairagarh : समारोह की तैयारियो का कलेक्टर ने लिया जायजा


Nilesh Yadav
04-11-2024 07:48 PM
खैरागढ़ - राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह की तैयारियो का कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने जायजा लिया और संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव का आयोजन पूर्ण गरिमा और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की विशेष उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं व सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने मंच सहित स्टॉल और बैठक व्यवस्था, पार्किंग की तैयारी समय पूर्व करने कहा। राज्योत्सव के सफल व सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करने के दृष्टिकोण से अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जाएगी। राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल , अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, सुमन राज, एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, ई लोनिवि पीएस दीवान, एसडीओपी लालचंद मोहले, उद्यानिकी विभाग रविंद्र मेहरा, कृषि विभाग राजकुमार सोलंकी, रक्षित निरीक्षक के देवराजू, यातायात प्रभारी शक्ति सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Comments (1)
Suman Sahu
Good
214 days ago
dongargarh
सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से हमला, तुलसी अग्रवाल गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में चल रहा इलाज
BY Son kumar sinha • 06-06-2025

CHHUIKHADAN
खेत की मेड़ से जीवन की डोर टूटी, ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार और ढलान बनी काल, मौके पर ही गई जान
BY GANGARAM PATEL • 07-06-2025

Khairagarh
सड़क पर बिखर गई खुशियाँ, छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, हादसे में 4 गंभीर, 15 घायल
BY Nilesh Yadav • 05-06-2025

dongargarh
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धांजलि, आदिवासी गौरव का उत्सव, गोड़लवाही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य आगमन आज
BY Son kumar sinha • 08-06-2025

Khairagarh
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का खुलासा – सूरज रजक और नाबालिग साथी गिरफ्तार, होम थियेटर व नगदी बरामद
BY Nilesh Yadav • 08-06-2025
