Latest News

Khairagarh
सूदखोरी के शिकंजे में शिक्षक! 4 लाख के बदले 40 लाख वसूलने वाली महिला सूदखोर पर पुलिस का शिकंजा


Nilesh Yadav
11-06-2025 10:07 AM
कवर्धा : सूदखोरी की मार झेल रहे एक शासकीय शिक्षक ने आखिरकार न्याय की गुहार लगाई और पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए सूदखोरी के दलदल में फंसा रहे आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है।
थाना पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12, इंदौरी निवासी शिक्षक राधेलाल डहरिया ने आवेदन देकर बताया कि वर्ष 2018 में घरेलू ज़रूरतों के चलते ग्राम झलमला निवासी शकुन खुराना से 4 लाख रुपए का कर्ज लिया गया था। मगर यह कर्ज समय के साथ एक दहशत बन गया। आरोप है कि शकुन द्वारा 10 प्रतिशत मासिक ब्याज की दर से रकम वसूल की जाती रही। शिक्षक ने जमीन बेचकर, बैंक से कर्ज लेकर लगभग 40 लाख रुपए चुका दिए, फिर भी उसे मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
आरोप है कि 03 जून को आरोपी महिला अपने पति के साथ जबरन शिक्षक के घर पहुंची और चार कोरे चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए। यही नहीं, पीड़ित के स्कूल जाकर फोन और धमकियों के माध्यम से ब्लैकमेल भी किया गया।
आवेदन के आधार पर थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 175/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 294, 351(2), 308(2) एवं छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 के तहत मामला कायम किया गया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी अमित कश्यप की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सूदखोरी या किसी भी प्रकार के आर्थिक शोषण को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ितों को आगे आकर न्याय के लिए आवाज़ उठानी चाहिए।
Comments (0)
Gandai
दर्दनाक हादसा : जोताई से लौट रहा था ट्रैक्टर, खेत की मेढ़ ने ले ली जान
BY GANGARAM PATEL • 09-06-2025

rajnandgaon
जिसने ली जान 9 साल पहले, उसे भी मौत ने आ दबोचा, भतीजे की हत्या का बदला, शराब, सुपारी और लोहे की राड़ से दो कत्ल
BY Son kumar sinha • 12-06-2025

Khairagarh
पिता के अपमान से बौखलाई बेटी ने रची साजिश, बाहरी लड़कों से करवाई रामकुमार की बेरहमी से पिटाई
BY Nilesh Yadav • 08-06-2025

Khairagarh
कृष्ण कुंज : बच्चों के सपनों की बगिया बना अय्याशी और नशे का अड्डा! कौन है जिम्मेदार? सवालों के घेरे में वन विभाग व नगर पालिका की निष्क्रियता
BY Nilesh Yadav • 13-06-2025

Khairagarh
ग्राम दनिया में सुशासन तिहार की शिकायतें अनसुनी, अक्षम शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग तेज
BY Nilesh Yadav • 13-06-2025
