Latest News

dongargarh
सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से हमला, तुलसी अग्रवाल गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में चल रहा इलाज


Son kumar sinha
06-06-2025 08:39 PM
डोंगरगढ़। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम धुरेसा के पास 40 वर्षीय एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान तुलसी अग्रवाल के रूप में हुई है, जो डोंगरगढ़ के सब्जी मंडी स्थित गोल बाजार का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद तुलसी अग्रवाल को गंभीर हालत में डोंगरगढ़ अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने अचानक तुलसी अग्रवाल पर धारदार हथियार से वार किया और मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने सूझभूझ के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।हमले की वजह फिलहाल अज्ञात है, लेकिन हमले की नृशंसता यह दर्शाती है कि आरोपी की मंशा जान लेने की थी।
सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया
इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं अस्पताल में घायल तुलसी अग्रवाल की हालत नाजुक बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है।
Comments (0)
Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

dongargarh
सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से हमला, तुलसी अग्रवाल गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में चल रहा इलाज
BY Son kumar sinha • 06-06-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

Khairagarh
तुरकारीपारा गार्डन में 3 फेस लाइन बनी मौत का कारण, बंदरों की लगातार हो रही मौतों से मोहल्ले में आक्रोश
BY Nilesh Yadav • 07-06-2025

Khairagarh
गांजा कारोबार में लिप्त दो राजेश धराए, छुईखदान पुलिस की बड़ी कार्यवाही
BY Nilesh Yadav • 07-06-2025
