Latest News

Khairagarh
शिक्षा में कटौती के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, खैरागढ़ में BEO कार्यालय का घेराव, राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन


Nilesh Yadav
12-06-2025 04:22 PM
खैरागढ़ : राज्य सरकार द्वारा स्कूलों की संख्या घटाने और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को खैरागढ़ में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय का घेराव किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस संगठन के तीनों ब्लॉक—खैरागढ़ ग्रामीण, मुढ़ीपार और शहर इकाई—के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश में शिक्षा के गिरते स्तर, स्कूलों के विलय और शिक्षकों की अव्यवस्थित तैनाती को तत्काल रोकने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल रहे उपाध्यक्ष उत्तम ठाकुर, पीसीसी सदस्य निलांबर वर्मा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, मुढ़ीपार अध्यक्ष कोमल दास साहू, शहर अध्यक्ष भीखम छाजेड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती महोबिया, और कार्यकर्ता विप्लव साहू, गेंदलाल कुर्रे, रज्जाक खान, पुरुषोत्तम दीपक देवांगन, दयाराम पटेल, शत्रुघन लहरे, दिलीप लहरे, संदीप सिरमौर, गौतम चंद जैन, पारस साहू, देवकांत यादव, चंद्रेश यादव, रिंकू गुप्ता, शुभम वर्मा, हिमाचल राजपूत, प्रसाद वर्मा, घनश्याम साहू, बलदेव वर्मा, यतेन्द्रजीत (विक्की क्षत्रिय), घसिया यादव, मुकेश श्रीवास्तव, राधे वर्मा और भागवत साहू।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, युक्तियुक्तकरण वापस लो, शिक्षा व्यवस्था दूर करो जैसे तीखे नारे लगाए। इस दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी जमकर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। शिक्षा का अधिकार केवल नारों तक सीमित होकर रह गया है। स्कूलों का एकीकरण ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के अवसरों को खत्म कर रहा है। वहीं शिक्षकों की नियुक्तियों और स्थानांतरण में पारदर्शिता का अभाव है।
Comments (0)
Gandai
दर्दनाक हादसा : जोताई से लौट रहा था ट्रैक्टर, खेत की मेढ़ ने ले ली जान
BY GANGARAM PATEL • 09-06-2025

rajnandgaon
जिसने ली जान 9 साल पहले, उसे भी मौत ने आ दबोचा, भतीजे की हत्या का बदला, शराब, सुपारी और लोहे की राड़ से दो कत्ल
BY Son kumar sinha • 12-06-2025

Khairagarh
पिता के अपमान से बौखलाई बेटी ने रची साजिश, बाहरी लड़कों से करवाई रामकुमार की बेरहमी से पिटाई
BY Nilesh Yadav • 08-06-2025

Khairagarh
कृष्ण कुंज : बच्चों के सपनों की बगिया बना अय्याशी और नशे का अड्डा! कौन है जिम्मेदार? सवालों के घेरे में वन विभाग व नगर पालिका की निष्क्रियता
BY Nilesh Yadav • 13-06-2025

Khairagarh
ग्राम दनिया में सुशासन तिहार की शिकायतें अनसुनी, अक्षम शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग तेज
BY Nilesh Yadav • 13-06-2025
